'ना किसी के सामने सिर झुकाया है, ना झुकाएंगे, तेजस्वी...', नालंदा से लालू ने एक के बाद एक करके किए कई ऐलान

Bihar News: बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने कहा कि ना किसी के सामने सिर झुकाया है, ना झुकाएंगे, तेजस्वी को सीएम बनाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Lalu Yadav &  Tejashwi Yadav
लालू यादव और तेजस्वी यादव | Image: ANI/PTI

Bihar News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वोटिंग खत्म हो गई है। अब 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली के बाद अब बिहार में चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी है। दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सियासी मैदान में उतर गए हैं।

बिहार के नालंदा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा, "हम लोग जो बोलते हैं, वो करते हैं। हर हाल में हम लोग मिलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। अगर बिहार में आरजेडी की सरकार आती है तो महिलाओं के बैंक अकाउंट में 2500 रुपए डालेंगे। साथ ही लोगों को फ्री बिजली भी दी जाएगी। ना किसी के सामने सिर झुकाया है और ना सिर झुकाएगा। जो कहते हैं वही करते हैं।"

बिहार के राज्यपाल से मिले तेजस्वी यादव

बीते दिन बुधवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में मुलाकात की। राजद नेता ने राज्यपाल से मुलाकात कर बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी देने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा।

बिहार में अपराध की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही: तेजस्वी यादव

मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कर तेजस्वी यादव ने कहा, "आज राज्यपाल महोदय से मिल बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया तथा प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया। बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। विशेषरूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है।"

Advertisement

बिहार में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति चिंताजनक: तेजस्वी याद

उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। खुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है। राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज ठहरा रहे है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है। मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है।

इसे भी पढ़ें: P-MARQ EXIT POLL: किसे सीएम बनाना चाहती है दिल्ली की जनता? केजरीवाल को लेकर क्या है राय, जानें कौन है पहली पसंद

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड