मेरठ में अजीम मियां के साथ हुआ बड़ा कांड, निकाह के लिए दिखाई बेटी, शादी मां से करा दिया; बचने के लिए थाने-थाने घूम रहा युवक

अजीम ने मेरठ के एसएसपी से मुलाकात की और अपनी शिकायत उनके सामने रखी। अजीम बताते हैं कि ईद वाले दिन 31 तारीख को मेरी शादी हुई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
In Meerut, a boy was cheated during his marriage
मेरठ में लड़के से निकाह के दौरान धोखा हुआ | Image: R Bharat/Shutterstock

Meerut News: उत्तर प्रदेश का मेरठ इन दिनों कातिल पत्नियों के कारण बदनाम है। कुछ समय पहले मेरठ में सौरभ की हत्या पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर कर दी। शव के बारीक टुकड़े करके ड्रम में भरे दिए और ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया। एक और हालिया घटना में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। हैरानी इस बात की है कि पति के मर जाने के बाद उसके शव के पास एक जहरीला सांप छोड़ा गया था, जिसने 10 बार उस शख्स को डसा। इन हत्याकांडों के बीच एक पुरुष अपनी पत्नी को लेकर इसलिए परेशान है कि कथित तौर पर धोखे से एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ उसकी शादी करवा दी गई।

मेरठ में इस अजीबो-गरीब कांड का वीडियो सामने आया है, जिसमें पति अपना दर्द बयां कर रहा था। ये शख्स अब अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता है और मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। शख्स ने इस निकाह से छुटकारा पाने के लिए पुलिस की मदद मांगी है।

भाई-भाभी ने ही दे दिया धोखा

मामला ये है कि मेरठ में अजीम मियां नाम के युवक के साथ ये अजीब और चौंकाने वाली घटना घटी। शादी के लिए अपने भाई-भाभी की ओर से उसे कथित तौर पर एक खूबसूरत लड़की दिखाई गई। उस लड़की को अजीम ने पसंद कर लिया और निकाह के लिए हां कर दी। लेकिन जब शादी हुई और निकाहनामा देखा तो अजीम के होश उड़ गए। उसे पता चला कि उसकी शादी उस खूबसूरत लड़की से नहीं, बल्कि उसकी अधेड़ मां से करवा दी गई है।

मेरठ के एसएसपी से मिला युवक

अजीम ने मेरठ के एसएसपी से मुलाकात की और अपनी शिकायत उनके सामने रखी। अजीम बताते हैं कि ईद वाले दिन 31 तारीख को मेरी शादी हुई थी। लड़की की बात हुई थी, लेकिन शादी उसकी मां से करा दी गई। मुझे शादी के समय तक पता नहीं चला। जब साइन करा लिए गए, तब पता चला मुझे इस बारे में। अजीम ने दावा किया है कि उस महिला की उम्र लगभग 45 साल की है। उसकी एक लड़की है। अजीम ने कहा कि पुलिस ने भी समझौते करने की बात कही, लेकिन वो महिला उसके साथ रहने की जिद पर बैठी है। इसलिए बड़े अधिकारियों से मिलने आया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  रिपब्‍लिक भारत के तीखे सवालों से डरे रॉबर्ट वाड्रा

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड