अपडेटेड 21 June 2024 at 20:57 IST

NEET मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड में हजारीबाग के एक सेंटर से लीक हुआ था पेपर

NEET Paper Leak: NEET मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

Follow : Google News Icon  
neet paper leak case
NEET पेपर लीक कांड | Image: PTI

NEET Paper Leak: NEET मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि झारखंड के हजारीबाग के एक सेंटर से नीट का पेपर लीक हुआ था। बताया जा रहा है कि पटना में बरामद जले हुए प्रश्न पत्र में छपे बुकलेट के आधार ये यह जानकारी सामने आई है।

तेजस्वी यादव का बयान

मीडिया के सवाल करने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूरा ठीकरा बीजेपी पर फोड़ा और  कहा- 'PA, PS सबको बुलाओ और करलो गिरफ्तार। उन्होंने कहा कि सरकार इनकी है बुला कर पूछ लें। तेजस्वी ने कहा कि नीट के पेपर को अविलंब रद्द किया जाए। बता दें, एक दिन पहले ही वर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने कहा था कि इसके तार तेजस्वी के निजी सचिव प्रीतम कुमार से जुड़े हैं।

बेनफिशियरी हो सकता है इंजीनियर लेकिन मास्टरमाइंड तो...

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि जो इंजीनियर गिरफ्तार हुआ है वो बेनिफिशियरी हो सकता है, लेकिन मास्टरमाइंड अमित आनंद है। मास्टरमाइंड नितेश कुमार है...हम लोगों ने फोटो भी साझा कर दी है। उप मुख्यमंत्री सिन्हा के बयान पर कहा कि उन्हें कोई ज्ञान नहीं है और आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी तो उनको कुछ ब्रीफ करते नहीं हैं।

तेजस्वी यादव के PS तक पहुंची जांच

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) के पेपर लीक कांड में जांच की आंच राजद नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम यादव तक पहुंच चुकी है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पेपर लीक कांड की जांच कर रही है। इसी क्रम में उसने तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम यादव से पूछताछ की है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया है कि गुप्त रूप से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवके पीएस से बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने पूछताछ की है। आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय में ही ये पूछताछ की गई है। सूत्रों ने बताया कि अपने ऊपर लगे आरोपों के सवालों का पीएस प्रीतम यादव ने जवाब दिया है।

ये भी पढ़ेंः 'अखिलेश यादव ज्यादा बड़बोले ना बनें', केशव प्रसाद मौर्य ने ऐसा क्यों कह दिया? जानिए

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 June 2024 at 20:25 IST