कटघरे में गोवा पुलिस! 'बंदूक की नोक पर लिया बयान', सुलेमान सिद्दीकी के दावे से राजनीतिक भूचाल

गोवा में सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्षी दल सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Goa POlice
Goa POlice | Image: X

गोवा में सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्षी दल सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मामला भूमि घोटाले के आरोपी सुलेमान सिद्दीकी से जुड़ा है, जिसने हाल ही में पुलिस पर टॉर्चर और बंदूक की नोक पर बयान लेने का आरोप लगाया है। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है।

पिछले साल दिसंबर 2024 में गोवा पुलिस कस्टडी से सुलेमान सिद्दीकी फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। अब सिद्दीकी ने पणजी जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी के दौरान मीडिया से कहा कि उसका दूसरा वीडियो जबरन रिकॉर्ड कराया गया था। उसने दावा किया कि पुलिस ने उसे बंदूक की नोक पर और बिजली के झटकों के बीच बयान देने के लिए मजबूर किया।

सिद्दीकी के दावे के बाद सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मुद्दे पर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही उसने स्वतंत्र जांच की मांग की है। सिद्दीकी ने एक दिन पहले ही मीडिया से कहा कि 'दूसरा वीडियो फर्जी था। इसे बंदूक की नोक पर और बिजली के झटकों के बीच जबरन रिकॉर्ड कराया गया।'

Advertisement

सिद्दीकी ने अपने पहले वीडियो को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने जो आरोप पहले लगाए थे, वे सभी सही हैं। पहले वीडियो में उन्होंने SP क्राइम ब्रांच राहुल गुप्ता, DySP सूरज हालारंकर और BJP विधायक जोशुआ डिसूजा पर भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

अमित पालेकर का BJP और सरकार को घेरा

AAP गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर ने सिद्दीकी के खुलासे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए SP क्राइम राहुल गुप्ता और DySP सूरज हालारंकर को तत्काल निलंबित करने और पुलिस की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 'सच को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन हमेशा के लिए दफनाया नहीं जा सकता।

Advertisement

सिद्दीकी के बयान ने गोवा पुलिस की संदिग्ध भूमिका उजागर कर दी है। यह SP क्राइम राहुल गुप्ता और DySP सूरज हालारंकर को निलंबित करने के लिए पर्याप्त कारण है। हम मांग करते हैं कि इस मामले की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी करे और उनकी हिरासत से भागने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।'

इसे भी पढ़ें- MAGA+MIGA= MEGA... PM ने भारत-अमेरिकी की दोस्ती का सेट किया नया फॉर्मूला

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड