BREAKING: महाराष्ट्र से बड़ी खबर, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आंधी-तूफान में फंसा, अफरा-तफरी में पायलट ने सूझबूझ दिखा लिया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर कल्याण के पास बाल-बाल बचा है। पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित वापस मुंबई लाया गया। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर कल्याण के पास बाल-बाल बच गया। हेलीकॉप्टर तेज आंधी और तूफान की चपेट में आने से फंस गया था। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से वापस मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर लैंड कराया। गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों को सुरक्षित लाया गया।

पायलट की सूझबूझ से बची जान

खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को आगे न ले जाने का फैसला लिया और उसे वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई के महालक्ष्मी एयरपोर्ट से कल्याण के आगे मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया।  

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित की हुई थी विमान हादसे में मौत

बतादें इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के बारामती में पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया था, वे बारामती जा रहे थे। लेकिन लैंडिंग के दौरान उनके प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आई, जिसकी वजह से प्लेन पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गया और अचानक क्रैश हो गया। हादसे का वीडियो बेहद डरादेने वाला था।

अजित पवार के निधन की खबर के बाद से महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई थी। अजित पवार महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र के एक बेहद प्रभावशाली और लोकप्रिय राजनीतिक नेता थे। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े रहे और लंबे समय से बारामती विधानसभा सीट से लगातार जीतते आए, जिससे उनकी लोकप्रियता और वोटबैंक बहुत मजबूत माना जाता था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आंधी-तूफान में फंसा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड