अपडेटेड 3 December 2024 at 16:55 IST
BIG BREAKING: आगरा से बड़ी खबर, ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरातफरी, खाली कराया
BIG BREAKING: दुनिया के सात अजूबों में से एक आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई मेल के जरिए दी गई है।
- भारत
- 2 min read

BIG BREAKING: दुनिया के सात अजूबों में से एक आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई मेल के जरिए दी गई है। धमकी के बाद से प्रशासन मुस्तैद हो गया है और परिसर की जांच की जा रही है।
पर्यटन विभाग को ईमेल के जरिए ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। पूरे परिसर की जांच की जा रही है। जांच के लिए डॉग स्क्वार्ड की मदद ली जा रही है। साथ ही ताजमहल परिसर को भी खाली कराया गया है।
बम निरोधक दस्ता ताजमहल परिसर में मौजूद
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटन विभाग को ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी का इमेल रिसीव हुआ है। ईमेल के हिसाब से हमें कुछ नहीं मिला है। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ते और अन्य टीम सुरक्षा जांच के लिए ताजमहल पहुंच गई हैं।
Advertisement
वहीं उत्तर प्रदेश पर्यटन की उप निदेशक दीप्ति वत्स ने बताया कि हमें मंगलवार को बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला जिसके बाद हमने वह ई-मेल आगरा पुलिस और एएसआई को भेज दिया है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 3 December 2024 at 16:32 IST