Big Breaking KCC Mine: झुंझुनूं कॉपर खदान हादसा, एक अफसर की मौत

झुंझुनूं की कॉपर खदान में फंसे अधिकारियों में से एक अधिकारी की मौत हो गई है। हालांकि पहले खबर आई थी कि सबको बचा लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jhunjhunu mine accident
झुंझुनूं माइन हादसा | Image: ANI

Big Breaking KCC Mine:  झुंझुनूं की कॉपर खदान में फंसे अधिकारियों का रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है। करीब 15 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है। हादसे में एक अधिकारी की मौत की खबर है। मीडिया एजेंसी एएनआई ने इसकी पुष्टि की है। पहले खबर आई थी कि सबको सुरक्षित निकाला जा चुका है। 

आंकड़ों को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया था इस बीच नीम का थाना कलेक्टर शरद मेहरा ने कहा-, "15 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति की जांच कर रही है। डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है..." ।14 मई को अधिकारी निरीक्षण कर लौट रहे तब लिफ्ट की चेन टूट गई थी।

डॉक्टर ने कहा- तीन की हालत गंभीर

नीमकाथाना जिले की इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूटने से हादसा हुआ। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वहीं अंदर फंसे लोगों को दवाइयां और फूड पैकेट पहुंचाया गया था। इस बीच डॉक्टरों की एक टीम भी भीतर पहुंची थी। वहां से बाहर आए डॉ और नर्सिंग स्टाफ ने कहा था कि 3 की हालत गंभीर है।

सीएम, डिप्टी सीएम ले रहे थे अपडेट

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री ने सबके कुशलक्षेम की कामना की थी तो दीया कुमारी ने बचाए गए अफसरों के बारे में लिखा था। लिखा - झुंझुनूं के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में हुए हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी तक तीन लोगों को निकाला जा चुका है। मैं, खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने और रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की कामना करती हूॅं।

Advertisement


 ये भी पढ़ें- राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर खदान हादसा, फंसे हैं 14 बड़े अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड