राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर खदान हादसा, फंसे हैं 14 बड़े अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

झुंझुनू में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में 14 मई की शाम हुए हादसे में 14 अधिकारी फंस गए हैं। करीब 10 घंटे हो चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jhunjhunu mine accident
झुंझुनू में माइन हादसा | Image: x/ani video grab

KCC Accident: राजस्थान के झुंझुनू में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में 14 मई की शाम हुए हादसे में 14 अधिकारी फंस गए हैं। करीब 10 घंटे हो चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जयपुर से भी एसडीआरएफ टीम को बुलाया जा चुका है।

झुंझुनू के नीमकाथाना जिले की इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूटने से हादसा हुआ। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन प्रशासन को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं अंदर फंसे लोगों को दवाइयां और फूड पैकेच पहुंचाया जा चुका है।

स्थानीय प्रशासन ने एंबुलेंस और डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रखा है। अधिकारीगण 14 मई को निरीक्षण करने पहुंचे थे।

रात को निरीक्षण करने पहुंची थी टीम

14 मई की शाम को खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन  चीफ समेत विजिलेंस की टीम खदान में उतरी थी। रात 8:10 बजे माइंस से बाहर आते समय लिफ्ट की चेन टूट गई। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस टीम और खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन (KCC) के बड़े अधिकारी हैं। 

Advertisement

खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि मुझे सूचना मिली तो मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। मैंने इस बारे में सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है। रेस्क्यू का काम शुरू हो गया है।

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड