BIG BREAKING: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, लाहौर-सियालकोट के बाद भारत ने इस्लामाबाद पर किया बड़ा हमला

भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में लगाव हुआ है। लाहौर और सियालकोट के बाद अब भारत ने इस्लामाबाद पर बड़ा हमला कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Airstrike on Islamabad
भारत ने इस्लामाबाद पर किया एयर स्ट्राइक। | Image: ANI

भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। लाहौर और सियालकोट के बाद अब भारत ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर हमला कर दिया है। बता दें, पहलगाम में हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई कर दी। 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की तो सनकी पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों पर हमलावर हो गया और पूंछ में अटैक कर दिया। इसके बाद फिर भारत की कार्रवाई से पाक तिलमिला उठा। पाक ने भारत के ऊपर ना जाने कितने ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। भारत ने सबको आसमान में ही तहस-नहस कर दिया। आखिरकार भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए पहले लाहौर और फिर इस्लामाबाद पर अटैक किया है।

हमले के बाद पूरे लाहौर में ब्लैक आउट

पाकिस्तान ने जम्मू नागरिक हवाई अड्डे, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और पड़ोसी क्षेत्रों में 8 मिसाइल से हमला किया था। इन सभी को Indian Air Defence S 400 ने हवा में ही मार गिराया। भारत के हमले के बाद पूरे लाहौर में ब्लैकआउट घोषित किया गया है।

पाक आर्मी ने उरी में सीजफायर का किया उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर के उरी, कुपवाड़ा, तंगधार और करनाह सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागीं और सभी को वायु रक्षा इकाइयों ने रोक दिया और रोक दिया। सूत्रों ने बताया कि जम्मू के ऊपर के दृश्य बिल्कुल इजरायल पर हमास के पैटर्न के हमले की याद दिलाते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान हमलों के बीच एयरलाइन कंपनियों ने जारी एडवाइजरी, फ्लाइट से तीन घंटे पहले पहुंचने का दिया निर्देश
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड