BREAKING: तिहाड़ में कटेंगी CM केजरीवाल की रातें, कोर्ट से नहीं मिली राहत; 14 दिन तक न्यायिक हिरासत

Delhi News: अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal to judicial custody
अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका | Image: Republic

Delhi News: अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी है। केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। 

7 दिनों की अंतरिम जमानत की थी मांग

केजरीवाल ने सेहत का हवाला देते सात दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी।  केजरीवाल की अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए ईडी ने कहा था कि केजरीवाल अदालत को गुमराह कर रहे हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि लगातार चुनाव प्रचार कर रहे केजरीवाल का स्वास्थ्य तब खराब हुआ जब सरेंडर करने का समय आया।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ा दी है।

अंतरिम जमानत के बाद भी दिल्ली में टांय-टांय फिस्स AAP

शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में जाकर जमकर चुनाव प्रचार किया, लेकिन जनता पर उनका जादू नहीं चल सका। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल कई बार ये बोलते दिखाई दिए कि अगर आप कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को वोट दोगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisement

मौजूदा आंकड़ों को देखकर तो यही लग रहा है कि दिल्ली की जनता पर केजरीवाल की अपील का कोई असर नहीं पड़ा। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर इंडी गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। बीते दिनों 50 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। 2 जून को दिल्ली के सीएम ने अंतरिम जमानत की अवधि पूरी करने के बाद खुद को सरेंडर कर दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः देश की निगाहें दो क्षत्रपों पर टिकी... PM मोदी ने CM नीतीश और चंद्रबाबू नायडू का क्यों किया जिक्र?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड