Bibek Pangeni:'जिंदगी अकेले को काटनी...',नेपाली इंफ्लुएंसर की पत्नी सृजना ने पति की मौत के बाद डाला पहला पोस्ट,कलेजा फट जाएगा
सृजना सुबेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए वो ये बताने की कोशिश कर रही है कि विवेक के बिना उसकी जिंदगी अधूरी है।
- भारत
- 3 min read

कुछ प्रेम कहानियां दुनिया में ऐसी होती है, जो अमर होकर एक मिशाल पेश कर जाती है। नेपाल के सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी है। इन दोनों की लव स्टोरी की जितनी मिसाल दी जाए, उतनी कम है। विवेक पंगेनी (Bibek Pangeni) कैंसर से जंग हार गए और 19 दिसंबर को महज 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मगर उनकी पत्नी सृजना सुबेदी (Srijana Subedi) ने उन्हें जिस तरह यादों में जिंदा रखा वो काफी भावुक कर देने वाला। पति की मौत के बाद सृजना का पहला पोस्ट आया है जो कलेजा चीर देना वाला है।
किसी अपने को खोने का दर्द क्या होता है, वो सिर्फ वही जान सकता है जिसने किसी अपने को खो दिया हो। इसी दर्द से सोशल मीडिया सेंसेशन विवेक पंगेनी की वाइफ सृजना सुबेदी (Srijana Subedi) जूझ रही हैं। इंस्टाग्राम पर सृजना का पोस्ट उसके दर्द को बयां कर रही है। उसके हर एक शब्द दर्द बयां कर रहे है कि वो अतुल के बिना जिंदा तो है मगर बस सांसे ले रही है।
सृजना सुबेदी का भावुक कर देना वाला पोस्ट
सृजना सुबेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो भी उस समय का जब विवेक का अस्पताल में इलाज चल रहा था। सृजना उसके लिए नई-नई कैप लेकर आती है और उसे पहनाती। विवेक बस लाचार भरी निगाहों से देख रहा है। एक पत्नी जिस तरह से अपने पति पर प्यार लूटा रहा है वो काफी भावुक कर देने वाला है। पोस्ट में लिखा है-कहने को सब साथ हैं.., पर बात कुछ और होती है,फिर भी जिंदगी अकेले को काटनी होती है...,
सृजना ने बताया विवेक के बिना कैसी जिंदगी
वीडियो के बैकग्राउंड जो सॉन्ग प्ले हो रहा है वो सृजना के दर्द को बयां कर रहा हैं। सॉन्ग है तेरी जगह ते जानी मौत मैनू ले जांदी। जो तू ना मिला मानेंगे वो देहलीज नहीं होती रब्ब नाम की यारा यहां कोई चीज नहीं होती....जिस तरह सृजना अपने बीमार पति की सेवा कर रही थीं और आखिरी समय तक उनके साथ साये की तरह रहीं, ये देख किसी का भी दिल पिघल जाएगा।
Advertisement
विवेक पंगेनी को अंतिम विदाई
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसे देख सबकी आंखें नम हो गई। जब अपने पति को अंतिम विदाई देने की बारी आई तो सृजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ऐसा लग रहा था मानो विवेक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई हैं। वो उन्हें पकड़कर चीखें मार रही थीं और उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं। उनके घरवालों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला।
यह भी पढ़ें: फूल, चादर और कफन में विवेक...'प्यार' को ऐसे देख बेसुध हुई सृजना; अंतिम विदाई का VIDEO देख फट जाएगा कलेजा