अपडेटेड 23 December 2024 at 10:18 IST

फूल, चादर और कफन में विवेक...'प्‍यार' को ऐसे देख बेसुध हुई सृजना; अंतिम विदाई का VIDEO देख फट जाएगा कलेजा

Bibek Pangeni Funeral: विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी का एक और वीडियो सामने आया है जो आपका कलेजा चीर देगा। ये वीडियो विवेक पंगेनी के अंतिम संस्कार का है।

Follow : Google News Icon  
Bibek Pangeni Funeral
विवेक पंगेनी को अंतिम विदाई देते वक्त सृजना | Image: instagram

Bibek Pangeni Funeral: नेपाली कपल विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी (Srijana Subedi) का एक और वीडियो सामने आया है जो आपका कलेजा चीर देगा। ये वीडियो विवेक पंगेनी के अंतिम संस्कार का बताया जा रहा है जहां एक आखिरी बार अपने पति को देख सृजना खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। विवेक का 19 दिसंबर को ब्रेन कैंसर के चलते निधन हो गया था।

विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की लव स्टोरी की जितनी मिसाल दी जाए, उतनी कम है। सोशल मीडिया पर ये नेपाली कपल पिछले साल काफी वायरल हो गया था। जिस तरह सृजना अपने बीमार पति की सेवा कर रही थीं और आखिरी समय तक उनके साथ साये की तरह रहीं, ये देख किसी का भी दिल पिघल जाएगा।

विवेक पंगेनी को अंतिम विदाई देते वक्त सृजना का बुरा हाल

अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो आया है जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। जब अपने पति को अंतिम विदाई देने की बारी आई तो सृजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ऐसा लग रहा था मानो विवेक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई हैं। वो उन्हें पकड़कर चीखें मार रही थीं और उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं। उनके घरवालों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला। 

विवेक पंगेनी-सृजना सुबेदी की लव स्टोरी तोड़ देगी दिल

बता दें कि 36 साल के विवेक पंगेनी ब्रेन कैंसर के स्टेज 4 पर थे। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था। वो 2022 में अपनी पत्नी के साथ PHD करने के लिए यूएस गए थे। सृजना ने पीपल ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पहले विवेक को सिर में तेज दर्द होना शुरू हुआ जो रुक ही नहीं रहा था। फिर कुछ दिन बाद उन्होंने चलना भी बंद कर दिया। जब विवेक चेकअप कराने गए थे, तब उन्होंने कहा था कि ‘कुछ नहीं होगा मुझे’।

Advertisement

MRI के बाद पता चला कि उन्हें स्टेज 4 का ब्रेन कैंसर है। उस दिन मियां-बीवी काफी रोए। एक ही महीने में उनकी दो बड़ी सर्जरी हुई और कुछ ही महीनों में उनकी कीमोथेरेपी भी शुरू हो गई। सृजना ने बताया कि कैसे धीरे-धीरे उनकी याददाश्त भी जा रही थी। सृजना ने इस पूरे सफर में उनका बखूबी साथ निभाया। यहां तक कि जब विवेक के बाल झड़ने लगे तो सृजना ने भी अपने बाल काट लिए थे।

ये भी पढ़ेंः Bibek Pangeni: अमेरिका से फिजिक्स की पढ़ाई, कैंसर जर्नी में भी लोगों को किया इंस्पायर, कौन थे विवेक?

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 December 2024 at 10:18 IST