Bibek Pangeni: अमेरिका से फिजिक्स की पढ़ाई, कैंसर जर्नी में भी लोगों को किया इंस्पायर, कौन थे विवेक?
Bibek Pangeni Cancer: सोशल मीडिया पर कैंसर जर्नी से लाखों लोगों को हौसला देने वाले विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर को निधन हो गया है। वो अमेरिका PHD करने गए थे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bibek Pangeni Cancer: सोशल मीडिया पर कैंसर जर्नी से लाखों लोगों को हौसला देने वाले विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर को निधन हो गया है। 36 साल के विवेक का अमेरिका में इलाज चल रहा था। वह ब्रेन कैंसर के स्टेज 4 पर थे। इस मुश्किल सफर में उनकी हमसफर और जीवनसाथी सृजना सुबेदी (Srijana Subedi) अंत तक उनके साथ रहीं लेकिन अपने पति को बचा नहीं पाईं।
इस नेपाली कपल की हिम्मत ना हारने वाली कहानी आपने भी सोशल मीडिया पर जरूर सुनी और देखी होगी। विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी ने लव मैरिज की थी। जब छह सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने सात फेरे लिए, तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि आगे का सफर उनके लिए इतना कांटों भरा होगा।
कौन थे विवेक पंगेनी, कैंसर से हारी जंग
आपको बता दें कि विवेक पंगेनी अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉट में PhD कर रहे थे। उनकी सृजना से मुलाकात करीब 10 साल पहले स्कूल में हुई थी। वो उनके सीनियर थे। छह सालों तक डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली। फिर 2022 में दोनों विवेक की PhD के लिए अमेरिका चले गए थे।
सृजना ने पीपल ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पहले तो विवेक को सिर में तेज दर्द होना शुरू हुआ जो रुक ही नहीं रहा था। फिर कुछ दिन बाद उन्होंने चलना भी बंद कर दिया था। जब विवेक चेकअप कराने गए थे, तब भी वो काफी पॉजिटिव थे और कहा था कि ‘कुछ नहीं होगा मुझे’।
Advertisement
विवेक के साथ साये की तरह रहीं पत्नी सृजना
MRI के बाद पता चला कि उन्हें स्टेज 4 का ब्रेन कैंसर है। उस दिन वो और उनकी पत्नी काफी रोए। एक ही महीने में उनकी दो बड़ी सर्जरी हुई और कुछ ही महीनों में उनकी कीमोथेरेपी भी शुरू हो गई। सृजना ने बताया कि कैसे धीरे-धीरे उनकी याददाश्त भी जा रही थी। विवेक काफी दर्द में थे। सृजना ने इस पूरे सफर में उनका बखूबी साथ निभाया और साये की तरह उनके साथ रहीं। यहां तक कि जब विवेक के बाल झड़ने लगे तो सृजना ने भी अपने बाल काट लिए थे।
अफसोस, दो साल के बाद विवेक पंगेनी कैंसर की जंग हार गए हैं। बीते दो सालों में ये कपल सोशल मीडिया पर लोगों का पसंदीदा कपल बन चुका है जिनके प्यार की मिसाल दी जाती थी और अब भी दी जाएगी। लोग विवेक के जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे थे लेकिन उनके निधन की खबर ने सभी का दिल तोड़ दिया है। लोग अब सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ऋद्धांजलि दे रहे हैं।