अपडेटेड 1 March 2024 at 18:52 IST

बेंगलुरु में ब्लास्ट के बाद कैसे मची भगदड़? जिसमें कई लोग हुए घायल, धमाके का नया वीडियो आया सामने

Bengaluru News: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Follow : Google News Icon  

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी में कैफे में ब्लास्ट होने की बड़ी खबर के बाद अब इस ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात की गई थी। आपको बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि धमाका कितना भयानक था।

क्या है मामला?

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद कम से कम चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोट हो गया।

बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है। धमाके वाली जगह पर FSL की टीम पहुंच चुकी है। धमाके में जो लोग घायल हुए हैं उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज जारी है। 

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

एक पुलिस अधिकारी ने PTI भाषा को बताया, "हमें रामेश्वरम कैफे में सिलेंडर में विस्फोट होने के बारे में एक कॉल मिली। तत्काल, एक दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया। संदेह है कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। हालांकि, अभी इसका पता लगाया जा रहा है। यह मामूली विस्फोट है और हमने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। यह दोपहर में 1.30 से 2 बजे के बीच हुई।’’

Advertisement

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, पार्टियों को करना होगा इन आदेशों का पालन

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 18:44 IST