Bengaluru Tragedy: बेंगलुरु में दीवार के नीचे दफन हुई 7 जिंदगियां, घटनास्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार; जांच के दिए आदेश

बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल में भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जहां 3 बच्चों सहित 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। जानें क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengaluru hospital wall collapse
बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। | Image: ANI

Bengaluru Wall Collapse Tragedy: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के प्रसिद्ध 'बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल' परिसर की एक पुरानी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर 3 बच्चों समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई।

बारिश से बचने के लिए ली थी शरण 

पुलिस ने बताया कि, मृतक सभी रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोग थे। हादसे के वक्त शहर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही थी। बारिश से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए ये सातों लोग अस्पताल की दीवार के पास खड़े होकर शरण लिए हुए थे। तभी अचानक दीवार भरभरा कर उन पर गिर गई। मलबे में दबने से सातों की मौके पर ही मौत हो गई।

उपमुख्यमंत्री ने किया दौरा

घटना की जानकारी मिलते ही कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अस्पताल परिसर का दौरा किया। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया और शवों को बाहर निकाला गया। इस त्रासदी ने शहर में सार्वजनिक सुरक्षा और पुरानी इमारतों की जर्जर हालत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी है और अस्पताल परिसर में मौजूद बाकी दीवारों की स्थिति की भी जांच भी की जा रही है ताकि फिर से ऐसी दुर्घटना ना हो। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भी टूटा मतदान का रिकॉर्ड

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड