Bengaluru: अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने पर बवाल, सड़कों पर उतरे लोग, भारी पुलिस फोर्स तैनात

कर्नाटक के बेंगलुरु में अजान के समय एक दुकान में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर हुई मारपीट को लेकर बवाल जारी। घटना को लेकर सड़क पर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sec 144 in Bengaluru As Protest Grows Against Assault on Shopkeeper For Playing 'Hanuman Chalisa'
बेंगलुरु के सिद्दन्ना लेआउट में विरोध प्रदर्शन | Image: ANI

Bengaluru Protest: कर्नाटक के बेंगलुरु में अजान के समय एक दुकान में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर हुई मारपीट को लेकर बवाल जारी। दुकानदार पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मंगलवार को घटना के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए।

बेंगलुरु के सिद्दन्ना लेआउट में अजान के समय एक दुकान में हनुमान चालीसा बजाने पर बवाल मच गया। रविवार को मुकेश नाम एक शख्स अपनी दुकान में हनुमान चालीसा बजा रहा था तभी 4-5 मुस्लिम युवकों ने उसे हनुमान चालीसा बंद करने को कहा, जिसको लेकर दुकानदार और मुस्लिम युवकों के बीच हाथापाई हो गई थी। पूरी घटना दुकान में लगी CCTV में कैद हो गई। फूटेज वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। 

अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने पर बवाल

बेंगलुरु के सिद्दन्ना लेआउट में मंगलवार को अज़ान के समय लोगों के एक समूह और एक दुकानदार के बीच विवाद के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हनुमान चालीसा बजाने पर हुए बवाल के खिलाफ भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। हालात को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कई गई। इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

दुकानदार ने सुनाई आपबीती

वहीं, घटना के संबंध में दुकानदार ने कहा, मैं दुकान पर हनुमान चालीसा बजा रहा था तभी पांच से अधिक लोगों के एक समूह आए और बहस करने के बाद मुझ पर हमला कर दिया। रविवार को हुई घटना में अगर मेरे साथ कोई गंभीर घटना घट जाती तो जवाबदेह कौन होता? अच्छा लग रहा है कि लोग मेरा समर्थन करने के लिए यहां आए हैं। 

Advertisement

क्या था पूरा मामला?

मुकेश जुम्मा मस्जिद रोड पर अपनी वर्द्धमान टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान चलाते हैं। जब मुस्लिम युवकों ने उन्हें भजन बनाने से रोका तो मुकेश ने भी उनकी बात का प्रतिरोध किया। इस बीच मुस्लिम युवकों में से एक शख्स ने दुकान पर रखे स्पीकर से मुकेश के सिर पर हमला बोल दिया। जब तक मुकेश उस हमले का जवाब देते तभी दूसरे मुस्लिम शख्स ने भी मुकेश पर हमला बोल दिया। इस दौरान ये टकराव एक बड़ी हिंसा में तब्दील हो गया और मुस्लिम युवकों में से एक ने चाकू से मुकेश पर हमला कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: पशुपति पारस का इस्तीफा, तो अब हाजीपुर सीट से चाचा Vs भतीजा?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड