बंगाल के राज्यपाल ने बजट सत्र में विधानसभा में पारित तीन विधेयकों को मंजूरी दी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने हाल में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा द्वारा पारित तीन विधेयकों को अपनी मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
C V Anand Bose
C V Anand Bose | Image: PTI

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने हाल में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा द्वारा पारित तीन विधेयकों को अपनी मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बोस ने बुधवार को पश्चिम बंगाल राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2025, पश्चिम बंगाल विनियोग (संख्या 1) विधेयक, 2025 और पश्चिम बंगाल विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी।

राजभवन ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्यपाल ने पूर्व में बजट सत्र के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधेयक पेश करने की सिफारिश की थी। विधेयकों को विधानसभा में पेश किया गया और पारित किया गया।’’

यह भी पढ़ें: 'ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो...', फिर चर्चा में संभल CO का बयान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड