अपडेटेड 28 September 2024 at 13:56 IST

बंगाल: सिलीगुड़ी के बिधान बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बिधान बाजार में शनिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Fire
Fire | Image: Representative Image

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बिधान बाजार में शनिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कपड़े की एक दुकान में सुबह करीब 10.30 बजे आग लगी थी जो जल्द ही आसपास की पांच दुकानों में फैल गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जहीर के साथ रिलेशन को दुनिया से क्यों छिपा रहीं थीं सोनाक्षी? शादी के बाद किया बड़ा खुलासा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 28 September 2024 at 13:56 IST