'आपकी आवाज आपका हक और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज...', CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम लिखी भावुक चिट्ठी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जवाबदेही मांगने और कथित तौर पर फर्जी वोट जोड़े जाने के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने कम समय के नोटिस, पिछली सुरक्षा शर्तों के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति खारिज कर दी है। इसके साथ ही जंतर-मंतर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'आपकी आवाज आपका हक और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज...', CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम लिखी भावुक चिट्ठी
'आपकी आवाज आपका हक और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज...', CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम लिखी भावुक चिट्ठी | Image: X

राजधानी दिल्ली में आगामी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर माहौल गरमा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जवाबदेही की मांग को लेकर आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस, आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बयानों का दौर जारी है।

दिल्ली पुलिस की अपील- 'सबसे पहले हम इंसान हैं'

तनावपूर्ण माहौल के बीच दिल्ली पुलिस ने 'एक्स' पर नागरिकों के नाम एक खुला पत्र साझा किया। पुलिस ने वर्दी, व्यक्तिगत राय और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। पुलिस ने लिखा कि 'क्योंकि हर वर्दी, हर राय और हर असहमति से परे, हम सभी पहले इंसान हैं।'दिल्ली पुलिस का यह संदेश विचारों में भिन्नता के बावजूद सामाजिक सौहार्द और साझा मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की एक संवेदनशील कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल का आरोप और प्रदर्शन का आह्वान

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए आम जनता से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। केजरीवाल का दावा है कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है और गैर-भाजपा समर्थकों के वोट हटाकर फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, 'यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र की है। पूरा देश सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।' उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Advertisement

पुलिस की अनुमति खारिज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सुरक्षा कारणों, अल्प समय के नोटिस और पूर्व के प्रदर्शनों में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद आयोजक प्रदर्शन की जिद पर अड़े हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने पुलिस प्रशासन और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुमति न मिलने के बाद भी वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो पर संभावित पाबंदियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार आम जनता की आवाजाही को रोककर खुद असुविधा पैदा कर रही है। दीपके ने कहा कि कार्यकर्ता गिरफ्तारी या हिरासत का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़ें - JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर बिमोल अकोईजाम को किया बर्खास्त, जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद बड़ा फैसला

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड