'वकील' बनकर काले कोट में अदालत पहुंचना ममता बनर्जी को पड़ सकता है भारी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्र लिखकर मांगे ये रिकॉर्ड

ममता बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील की पोशाक पहनकर दलील देने आई थी। अब इस पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल को पत्र लिखकर कुछ रिकॉर्ड मांगे हैं।

Follow : Google News Icon  
Mamata Banerjee
'वकील' बनकर काले कोट में अदालत पहुंचना ममता बनर्जी को पड़ सकता है भारी | Image: ANI/X

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी गुरुवार को अलग अवतार में नजर आईं। चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े एक मामले के सुनवाई के लिए ममता बनर्जी वकील की ड्रेस में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची थी। चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL पर उन्होंने चीफ जस्टिस सुजॉय पाल के सामने दलील रखी। मगर ममता बनर्जी को वकील अवतार में कोर्ट पहुंचना भारी पड़ सकता है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल बार काउंसिल को पत्र लिखा है।

कलकत्ता हाई कोर्ट में 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई तोड़-फोड़ और हिंसा के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई की जा रही है। यह याचिका टीएमसी नेता और वकील कल्याण बनर्जी के बेटे शिर्षान्या बनर्जी ने दायर की थी। ममता बनर्जी इसी याचिका में अपना पक्ष रखने के लिए काले कोर्ट में वकील बनकर हाई कोर्ट पहुंची थी। अब इसे लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सवाल उठाए हैं और एक पत्र लिखा है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की चिट्ठी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल को पत्र लिखकर ममता बनर्जी के एनरोलमेंट और कानूनी प्रैक्टिस की स्थिति से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं। यह कदम तब उठाया गया है, जब ममता बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील की पोशाक पहनकर पेश हुई थीं। BCI ने 2 दिनों के भीतर एनरोलमेंट, प्रैक्टिस के निलंबन/पुनः शुरू होने और प्रैक्टिस के प्रमाण पत्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है।

ममत बनर्जी के पास LLB की डिग्री

बता दें कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कानून की स्नातक (LLB) हैं। उन्होंने जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज, कोलकाता से कानून की डिग्री हासिल की है। ममता ने 1980 के दशक में कोलकाता हाई कोर्ट में वकील के रूप में प्रैक्टिस की थी।

Advertisement

वकील के अवतार में कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे ममता बनर्जी अचानक हाई कोर्ट परिसर पहुंचीं। काला गाउन पहनकर अदालत पहुंचीं ममता को देखकर परिसर में मौजूद लोगों और वकीलों के बीच हलचल मच गई। उनके साथ चंद्रिमा भट्टाचार्य और वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी के चेहरे पर निराशा जरूर नजर आ रही थी, मगर उनके तेवर पुराने वाले ही थे।

पहले भी कोर्ट में रखीं थीं दलीलें 

इससे पहले भी ममता बनर्जी काला कोट पहने कोर्ट में दलीलें रखती नजर आई हैं। फरवरी 2026 में पश्चिम बंगाल में  वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) जुड़े मामले पर सुनवाई हुई थी। तब LLB डिग्री होल्डर ममता बनर्जी को अदालत में खुद बहस करते देखा गया था। इसके अलावा साल 1997 में भी वे वकील के तौर पर अदालत में पेश हो चुकी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: केरल CM की कुर्सी तक क्यों नहीं पहुंच पाए वेणुगोपाल?सतीशन कहां पड़े भारी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड