आतिशी सरकार पर बांसुरी स्वराज का जोरदार हमला, कहा- दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि, 'राजनीतिक द्वेष के चलते आयुष्मान भारत योजना को राजधानी दिल्ली में लागू नहीं किया जा रहा है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bansuri Swaraj
बांसुरी स्वराज | Image: ANI

Bansuri Swaraj : बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते आयुष्मान भारत योजना को राजधानी दिल्ली में लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे हजारों गरीब और बुजुर्ग लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं। बता दें बांसुरी स्वराज ने आज दिल्ली में आयोजित एकता दौड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई वरिष्ट नेता मौजूद थे।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए योजनाएं बनाईं और उन्हें लागू किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने फिर से अपनी गारंटी पूरी की है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि, 'चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों को भी लाभार्थी बनाया जाएगा। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली और बंगाल की सरकारों ने इस योजना को लागू नहीं किया, जिसके कारण दिल्ली के लोग इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित हो गए हैं।'

स्वास्थ्य लाभ में रोड़ा बन रही दिल्ली सरकार- बांसुरी

बांसुरी स्वराज ने कहा कि, 'मोदी हैं तो मुमकिन है, पीएम मोदी की ओर से दी गई इस अनमोल भेंट को दिल्ली के निवासियों तक न पहुंचने देने के लिए उन्होंने दिल्ली सरकार की आलोचना की। उन्होंने इसे दिल्ली सरकार की द्वेषपूर्ण राजनीति करार दिया, जो लोगों के स्वास्थ्य लाभ में भी रोड़ा बन रही है।

इस कार्यक्रम के दौरान बांसुरी स्वराज ने भारत की एकता और अखंडता को समर्पित एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम ‘आयरन मैन ऑफ इंडिया’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की गरिमामयी उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Advertisement

एक भारत, श्रेष्ठ भारत- बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज ने आगे कहा कि, 'यह खास दौड़ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक है। सरदार पटेल का जीवन और दृष्टि हमें हर परिस्थिति में देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देती है।' उन्होंने देशवासियों को सरदार पटेल के योगदान को याद दिलाते हुए कहा कि पटेल की सोच और दृढ़ता से ही भारत की एकता और अखंडता आज संभव हो सकी है। 'पटेल जी का जीवन हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि भारत हमेशा एकजुट रहे और आत्मनिर्भर बने।'

यह भी पढ़ें: Dhanteras Ke Upay: धनतेरस की रात करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Singham Again: रामायण से जुड़े इन सीन्स पर CBFC की चली कैंची

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड