पालघर में 2.42 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेफेड्रोन जब्त, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने 2.42 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया है और एक व्यक्ति को इस मादक पदार्थ का निर्माण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Banned Mephedrone
Banned Mephedrone | Image: PTI

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 2.42 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया है और एक व्यक्ति को इस मादक पदार्थ का निर्माण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक विकास नाइक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने शुक्रवार रात बोईसर इलाके में एक घर पर छापा मारा और प्रतिबंधित मेफेड्रोन तथा मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अमान मुराद को गिरफ्तार किया है, वह रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर है । अधिकारी ने बताया कि घर से बरामद दवाओं की कीमत 2.42 करोड़ रुपये है। नाइक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: चमत्कार और रहस्यो से भरे मंदिर में पहुंचे अक्षर पटेल, सुंदर और वरुण

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड