चमत्कार और रहस्यो से भरे मंदिर में पहुंचे अक्षर पटेल, सुंदर और वरुण; कटक ODI से पहले भक्ति में लीन दिखे भारतीय खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर पहुंचे।

Follow : Google News Icon  
Axar Patel, Washington Sundar Varun Chakravarthy visited puri jagannath temple
Axar Patel, Washington Sundar Varun Chakravarthy visited puri jagannath temple | Image: X

Axar Patel, Washington Sundar and Varun Chakravarthy: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के लिए टीम इंडिया ओडिशा, कटक पहुंच चुकी है। पहले वनडे मैच में जीत हासिल करने के बाद जब टीम इंडिया दूसरे वनडे से पहले ओडिशा पहुंची तो टीम के तीन खिलाड़ी अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर पहुंचे।

इस दौरान टीम इंडिया के ये तीनों खिलाड़ी भक्ति में लीन दिखाई दिए। ओडिशा का विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर चमत्कारों और रहस्यों से भरा माना जाता है। इस मंदिर का इतिहास सदियों पुराना माना जाता है।

आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे भारतीय खिलाड़ी

कटक से जगन्नाथ पुरी मंदिर की दूरी लगभग 83 किलोमीटर है। तीनों खिलाड़ियों ने शनिवार की सुबह भगवान के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन-पूजन किया। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच तीनों खिलाड़ियों ने भगवान का दर्शन किया। ये तीनों खिलाड़ी लगभग आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और फिर इसके बाद वापस अपने होटल चले गए।

चाक धाम में से एक है जगन्नाथ मंदिर

मंदिर में दर्शन के बाद खिलाड़ियों ने दैवीय अद्भुत अनुभव के लिए अपना आभार व्यक्त किया। आपको बता दें जगन्नाथ मंदिर को धरती का बैकुंठ माना जाता है। जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक है। मान्यता ये है कि भगवान जगन्नाथ की मूर्ति में भगवान श्रीकृष्ण का हृदय है। यहां हर साल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।

Advertisement

दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कटक के बारबाटी स्टेडियम में 09 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमें शुक्रवार रात भुवनेश्वर पहुंचीं। स्टेडियम में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई है। दोनों टीमों के अभ्यास के लिए विशेष पिच बनाई गई है और पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शनिवार को खिलाड़ियों को देखने के लिए दर्शकों को स्टेडियम में गैलरी नंबर-5 में जाने की अनुमति दी गई। कल दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 से पहले पैट कमिंस के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी बेकी ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

Advertisement
Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड