Bank Holiday Alert: जुलाई के इस हफ्ते लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI, ICICI और HDFC ग्राहक नोट कर लें तारीखें

अगर आपका इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर चेक कर लें, क्योंकि 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bank-holiday-this-week-july-13-19-sbi-hdfc-icici-closed-for-4-days-rbi-list-know-list-in-detail
bank-holiday-this-week-july-13-19-sbi-hdfc-icici-closed-for-4-days-rbi-list-know-list-in-detail | Image: X

अगर आपको इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे ड्राफ्ट बनवाना, लोन की कागजी कार्रवाई या केवाईसी अपडेट कराना है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, ये छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और खास दिनों के आधार पर तय की गई हैं। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए छुट्टियों का शेड्यूल देखकर ही घर से निकलें।

जानें कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

इस हफ्ते की शुरुआत यानी 13 जुलाई सोमवार से 15 जुलाई बुधवार तक देशभर के सभी बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से चलेगा। इसके बाद 16 जुलाई से छुट्टियों का सिलसिला शुरू होगा:

16 जुलाई (गुरुवार) – हरेला / रथ यात्रा- उत्तराखंड (देहरादून) और मणिपुर (इम्फाल) में 'हरेला' त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, ओडिशा (भुवनेश्वर) में 'रथ यात्रा' के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।

17 जुलाई (शुक्रवार) – यू तिरोत सिंह डे: मेघालय की राजधानी शिलांग में स्वतंत्रता सेनानी यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

18 जुलाई (शनिवार) – द्रुक्पा त्शे-जी: सिक्किम के गंगटोक में 'द्रुक्पा त्शे-जी' त्योहार के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।

19 जुलाई (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

स्थानीय त्योहारों के कारण भले ही बैंकों की फिजिकल ब्रांच में ताला लटका रहेगा, लेकिन आपकी बैंकिंग से जुड़ी जरूरतें नहीं रुकेंगी। आप घर बैठे डिजिटल माध्यमों से अपने सारे काम निपटा सकते हैं।

  • 24/7 ऑनलाइन बैंकिंग- मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी।
  • फंड ट्रांसफर- आप छुट्टियों के दिनों में भी नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए IMPS और NEFT की मदद से तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि बैंक शाखा में जाकर किया जाने वाला मैनुअल RTGS/NEFT ट्रांसफर छुट्टियों के दिन प्रोसेस नहीं होगा, इसलिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने वित्तीय कामों को इसी शेड्यूल के अनुसार प्लान करें।

ये भी पढ़ें - PHOTOS: काला चश्मा, सूट-बूट...वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का लंदन वाला लुक, विंबलडन का फाइनल मैच दिखा 'बेबी बॉस' का जलवा
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड