
PHOTOS: काला चश्मा, सूट-बूट...वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का लंदन वाला लुक, विंबलडन का फाइनल मैच दिखा 'बेबी बॉस' का जलवा
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा विंबडन देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ युवराज सिंह भी नजर आए।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
भारतीय क्रिकेट के 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को पहली बार विंबलडन के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट का अनुभव लिया। जहां उनके साथ युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे।
विंबलडन के पारंपरिक और औपचारिक माहौल के लिए वैभव सूर्यवंशी एक बेहद शार्प और शानदार लुक में नजर आ रहे थे।
Advertisement
विंबलडन में अपने स्टाइलिश लुक को लेकर वैभव ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की थी। ‘जो जल्दी मिला, वही पहन लिया। अभिषेक भैया ने तैयार होने में मदद की।’
Image: X
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह दौरा सिर्फ एक बड़े खेल आयोजन को देखने तक सीमित नहीं था, बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को करीब से देखकर उनसे सीखने और प्रेरणा लेने का भी शानदार मौका था।
Advertisement
जब वैभव से पूछा गया कि अगर उन्हें टेनिस में अपना डबल्स पार्टनर चुनना हो, तो वे किस क्रिकेटर को चुनेंगे? वैभव ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'मैंने पहले ही अभिषेक भैया का नाम लिया है।
Image: X
भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की यह जोड़ी वर्तमान में सबसे रोमांचक और विस्फोटक ओपनिंग जोड़ियों में से एक के रूप में चर्चा में है।