कौन है अंगद सिंह चंडोक और कैसे लगाया था बैंक को ही चूना? अब अमेरिका से पकड़कर भारत लाई CBI

अंगद सिंह चंडोक एक भारतीय नागरिक है। आरोप है चंडोक ने अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन टेक सपोर्ट योजना के माध्यम से लाखों डॉलर की चोरी की थी। इस पैसे को शेल कंपनियों के माध्यम से भारत और अन्य देशों में ट्रांसफर किया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Angad Singh Chandouk
Angad Singh Chandouk | Image: R Bharat

Angad Singh Chandok: कथित धोखाधड़ी के लिए वांछित अंगद सिंह चंडोक को भारत लाया जा चुका है। अंगद सिंह चंडोक को पिछले दिन अमेरिका से प्रत्यर्पित कर दिया गया और शनिवार, 24 मई को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चंडोक एक लंबित वित्तीय धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में रडार पर था। वह आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा और उसे सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया।

अंगद सिंह चंडोक एक भारतीय नागरिक है। बैंक धोखाधड़ी के मामले में फंसा है। आरोप है चंडोक ने अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन टेक सपोर्ट योजना के माध्यम से लाखों डॉलर की चोरी की थी। इस पैसे को शेल कंपनियों के माध्यम से भारत और अन्य देशों में ट्रांसफर किया था। बताया जाता है कि चंडोक ने शेल कंपनियां बनाईं और उनका इस्तेमाल अमेरिकियों से ऑनलाइन टेक सपोर्ट स्कीम के माध्यम से चोरी किए गए लाखों डॉलर को ट्रांसफर करने के लिए किया। इसको अमेरिकी अदालत की भी दोषी ठहरा चुकी है। ।

अमेरिका से लाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा अंगद सिंह चंडोक

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने मार्च 2022 में प्रेस स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि यूएस के सीनियर सिटीजन के साथ धोखाधड़ी के मामले में यूएस कोर्ट से अंगद को 6 साल के लिए दोषी करार दिया गया था। सीबीआई ने चंडोक को अमेरिका से प्रत्यर्पित करने के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। अब लंबे समय से फरार चल रहे अंगद को आज हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान कस्टडी की मांग की जाएगी।

यह भी पढ़ें: फर्जी अफसर, अपहरण और लूट; फिल्मी कहानी से कम नहीं उत्तर प्रदेश का ये वाकया

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड