VIDEO: ऑर्डर करने वाले सावधान! मंगाया सामान तो Amazon ने भेज दिया जिंदा कोबरा, पैकेट खोलते ही...
Amazon: एक कपल ने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया। उन्हें जब पैकेट रिसीव हुआ तो इसे देखकर उनके होश उड़ गए।
- भारत
- 3 min read

Cobra in Amazon Order Package: आजकल हम सभी ऑनलाइन शॉपिंग खूब करते हैं। घर बैठे कुछ भी ऑनलाइन मंगाना बहुत ही आसान हो गया है। हालांकि ऑनलाइन खरीददारी में तरह तरह के स्कैम का खतरा भी बना रहता है।
ऐसे कई मामले सामने आए है जब लोगों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में मंगाया कुछ और आ कुछ और गया। जैसे कभी कोई लैपटॉप या महंगा मोबाइल फोन ऑर्डर करता है, तो उसमें कई कई बार पत्थर से साबुन की टिकिया तक निकल जाती है। लेकिन इस बार एक शख्स के ऑर्डर में कोई पत्थर या साबुन नहीं, बल्कि एक जिंदा सांप निकला है।
पैकेट देखा तो उड़े सबके होश
मामला बेंगलुरु का है। यहां अमेजन से एक कपल ने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया। उन्हें जब पैकेट रिसीव हुआ तो इसे देखकर उनके होश उड़ गए। पैकेट में जिंदा कोबरा निकला।
जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु के कपल ने ‘अमेजन’ से एक गेम कंट्रोलर मंगाया था। पैकेट डिलीवर होने पर जब उन्होंने इसे खोला तो उसके अंदर से एक जिंदा कोबरा मिला। सांप पैकेजिंग टेप से चिपका हुआ था।
Advertisement
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हो रहा है। वीडियो में लाल बाल्टी में एक अमेजन का पैकेज रखा नजर आ रहा है। इसमें सांप को काले टेप में फंसा हुआ देखा जा सकता है। सांप छटपटा रहा है और रेंगकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो देख लोग डर गए हैं और ऑनलाइन सामान मंगाते समय सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।
अमेजन ने क्या जवाब दिया?
मामले के सामने आने के बाद अमेजन का भी इस पर रिएक्शन आया है। कंपनी ने जवाब में लिखा, "ऑर्डर से आपको हुई असुविधा के बारे में जानकर हमें खेद हुआ। इसकी हम जांच करेंगे। कृपया आवश्यक जानकारी साझा करें। हमारी टीम आपको जानकारी देगी। अपडेट के साथ जल्द ही आपसे बात करेंगे।"
Advertisement
लोगों के रिएक्शंस
वहीं इंटरनेट पर यूजर्स के इस पर तरह तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शॉकिंग। अमेजन सीधा अमेजन फॉरेस्ट से सामान सप्लाई कर रहा है।" दूसरे यूजर ने कहा, "जरा कल्पना करें जिसने डिलीवरी तक पूरे पैकेज को संभाला है, उसका क्या हुआ होगा।" एक और शख्स ने कहा, "मैं अपने सारे ऑर्डर कैंसिल कर रहा हूं।"