VIRAL VIDEO: हाय गर्मी! सूरज को मात देने का गजब जुगाड़, शख्स ने स्कूटी पर लगाया नल, सब रह गए दंग

Viral: शख्स ने अपनी स्कूटी के आगे वाली जगह पर पानी के कंटेनर रख लिया है। उसने इसमें एक पाइप और नल लगा लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Desi Jugaad Viral Video
जुगाड़ का वीडियो वायरल | Image: Instagram

Viral Video: देश के कई हिस्सों में इस वक्त गर्मी से हाल बेहाल है। क्या दोपहर, क्या रात... पूरे दिन ही एक जैसा हाल है। गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इस बीच गर्मी से बचने के लिए कुछ लोग अनोखे-अनोखे जुगाड़ लगा रहे हैं, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ऐसा ही एक गजब का जुगाड़ एक शख्स ने भी किया। उसने गर्मी से बचने के लिए अपनी स्कूटी पर ही जुगाड़ से नल लगा लिया और मजे से भीगते हुए स्कूटी चला रहा है। आसपास मौजूद लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं।

गर्मी से बचने के लिए लगाया अनोखा जुगाड़

वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में एक शख्स ने अपनी स्कूटी के आगे वाली जगह पर पानी के कंटेनर रख लिया है। उसने इसमें एक पाइप लगा लिया और फिर ऊपर एक नल भी लगाया। इससे फव्वारे की तरह पानी निकल रहा है। उसने इस सेटअप को स्कूटी पर ही लगा लिया। शख्स आराम से भीगते हुए बाइक चला रहा है।

अपने इस अनोखे जुगाड़ से उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आसपास मौजूद लोग उसे हैरानी से देख होते हैं। वहीं कुछ लोग इसका वीडियो भी बनाने लगते हैं।

Advertisement

वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 21M से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोग इस पर कमेंट करते हुए मजे लेते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "सुपर आइडिया गर्मी से बचने के लिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "काम ऐसा करो कि चार लोग आपको देखते हुए चले।" अन्य यूजर ने कहा, "इंडिया वालो का जुगाड़।" एक और यूजर ने कहा, "ये टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए भाई।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: पराठे के लिए युद्ध! मुरथल के ढाबे में जमकर चले लात-घूंसे, लड़ाई का VIDEO देख हैरान हुए लोग

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड