अपडेटेड 6 August 2024 at 12:46 IST

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद खौफ के साए में शेख हसीना... लंदन, फिनलैंड या भारत, कहां लेंगी शरण?

पूरी दुनिया की नजर इस वक्त बांग्लादेश के ताजा हालात पर टिकी है। सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा कि शेख हसीना अब किस देश में शरण लेंगी।

Follow : Google News Icon  
Sheikh Hasina
Sheikh Hasina | Image: PTI

आरक्षण की आग में जल रहे बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो गए। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वो देश भी छोड़ चुकीं हैं। फिलहाल वो भारत में शरण ली हैं। सेना से अल्टीमेटम मिलने के बाद शेख हसीना अपनी बहन के साथ देश छोड़ दी। वो C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पहले अगरतला और फिर वहां से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि इन मुश्किल हालातों में शेख हसीना किस देश में शरण लेंगी।

पूरी दुनिया की नजर इस वक्त बांग्लादेश के ताजा हालात पर टिकी है। शेख हसीना ने भले ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हो मगर बांग्लादेश में भड़की आग अभी शांत नहीं पड़ रही है। हसीना के देश छोड़ते ही प्रदर्शनकारियों ने और उग्र रूप धारण कर लिया। प्रधानमंत्री आवास, गृह मंत्री का घर, कई प्रमुख नेताओं के आवास बर्बाद कर दिए हैं। अलग-अलग जगहों से झड़प की खबरें आ रही है। वहीं, बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद खौफ के साए में शेख हसीना की पहली रात भारत में गुजरी।

अंतिम समय में बदला लंदन जाने का प्रोगाम

शेख हसीना दुनिया में किसी भी देश पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला हैं। मगर 15 साल की सत्ता महज 45 मिनट में ही चली गई। इन मुश्किलों हालातों में उनको एक बार फिर अपना सबसे अजीज दोस्त भारत याद आया। बांग्लादेश छोड़ने के बाद सबसे पहले वो भारत के ही शरण में ही आई। यहां से उनके सोमवार रात को ही लंदन जाने की जानकारी मिल रही थीं। मगर उनका प्लान अचानक बदल गया।

 NSA अजीत डोभाल ने की मुलाकात

शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगाभवन से अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ भारत के लिए रवाना हुईं। त्रिपुरा के रास्ते वो अगरतला पहुंचीं। कुछ घंटे बाद उनका विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। हिंडन एयरबेस से उन्हें सेफ हाउस भेज दिया गया है और वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। NSA अजीत डोभाल ने उनसे मुलाकात की। जानकारी ये भी सामने आई है कि रिफ्यूलिंग के बाद हसीना लंदन के लिए रवाना होंगी। मगर हसीना के लंदन जाने का प्लान सोमवार की रात को अचानक बदल गया।

Advertisement

फिनलैंड जाने की भी मिली थी जानकारी

इस बीच ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी का एक बयान है जिसमें उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग पिछले कुछ हफ्तों की घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं। माना जा रहा है कि इस बयान के बाद शेख हसीना के कार्यक्रम में कुछ बदलाव आया है। बता दें कि शेख हसीना को सेना का अल्टीमेटम के बाद सबसे पहले उनके फिनलैंड जाने की जानकारी सामने आई थी। कहा जा रहा था कि हसीना बांग्लादेश से सीधे फिनलैंड जाएंगी। मगर वो पड़ोसी मूल्क भारत को ही अपने लिए सबसे सेफ माना। फिलहाल वह भारत में हैं अब ये देखना होगा कि उनका अगला रास्ता क्या होगा।

यह भी पढ़ें: शेख हसीना के इस्तीफे के बाद भी देश में हिंसा जारी, भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 12:46 IST