अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की शिकायत पर FIR, AAP विधायकों और नेताओं के भी नाम; जानें पूरा मामला

DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AAP convenor Kejriwal detained amid protests against CEC
AAP सुप्रीमो केजरीवाल के खिलाफ FIR | Image: ANI

बंगला साहिब गुरुद्वारे में शनिवार को हुए हंगामे को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमेटी के अध्यक्ष ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका समेत पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने को नई दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

DSGMC ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा परिसर में घुसकर राजनीतिक नारेबाजी की, जिससे धार्मिक माहौल खराब हुआ और गुरुद्वारे की पवित्रता व मर्यादा का उल्लंघन हुआ। सोशल मीडिया पर इसी गलत तरीके से पेश भी किया गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर प्रोवाइड कराए वीडियो की जांच शुरू कर दी है। 

केजरीवाल समेत AAP नेताओं पर FIR

समिति का कहना है कि जानबूझकर की गई इस राजनीतिक गतिविधि से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। समिति ने दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश में शनिवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बंगला साहिब गुरुद्वारा परिसर में जमा हो गए थे।

‘गुरुघर’ की पवित्रता का भंग करने का आरोप

DSGMC की शिकायत के अनुसार, आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक परिसर में घुस गए और वहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे अराजकता और अशांति फैल गई। समिति का आरोप है कि इस तरह ‘गुरुघर’ की पवित्रता का राजनीतिक गतिविधि के लिए दुरुपयोग करने का प्रयास किया गया। जिसमें AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर गलत वीडियो का प्रसार

गुरुद्वारा कमेटी ने दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया है कि वीडियो फुटेज से इन सभी व्यक्तियों की पहचान की जाए, यह पता लगाया जाए कि किसने उन्हें परिसर में प्रवेश करने के लिए जुटाया, संगठित और निर्देशित किया, तथा शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि AAP के नेताओं और विधायकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर घटना को अलग तरीके से पेश किया और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को ही दोषी ठहराया।

केजरीवाल पर गंभीर आरोप

इसमें अरविंद केजरीवाल द्वारा सार्वजनिक रूप से इस बयान का समर्थन और प्रचार करने का भी जिक्र है, जबकि उपलब्ध सामग्री से पार्टी कार्यकर्ताओं का आचरण और अशांति पैदा करने वाली परिस्थितियां स्पष्ट बताई गई हैं। कमेटी ने आशंका जताई है कि घटना के दौरान हंगामा और उसके बाद चुनिंदा, भ्रामक वीडियो का प्रसार किसी सोची-समझी योजना का हिस्सा हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आज शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली के ये 6 मेट्रो स्टेशन

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड