यात्री कृपया ध्यान दें...आज शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली के ये 6 मेट्रो स्टेशन, इंटरचेंज सुविधा रहेगी चालू; जानिए ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में विपक्षी दलों के 12 अक्टूबर 2026 को विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के कारण राजधानी में सड़क यातायात और मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
यात्री कृपया ध्यान दें...आज शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली के ये 6 मेट्रो स्टेशन, इंटरचेंज सुविधा रहेगी चालू; जानिए ट्रैफिक एडवाइजरी
यात्री कृपया ध्यान दें...आज शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली के ये 6 मेट्रो स्टेशन, इंटरचेंज सुविधा रहेगी चालू; जानिए ट्रैफिक एडवाइजरी | Image: ANI

राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का दिन भारी ट्रैफिक और आवाजाही की परेशानियों भरा हो सकता है। विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बुलाए गए विरोध-प्रदर्शन और प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली की यातायात व्यवस्था के चरमराने की पूरी आशंका है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच प्रशासन ने शहर के कई प्रमुख मार्गों और मेट्रो स्टेशनों पर कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर सुरक्षा

सोमवार को राजधानी में विपक्षी दलों द्वारा प्रस्तावित मार्च और विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस राजनीतिक हलचल के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में तैनात किया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी X के माध्यम से लोगों से लोकतंत्र के समर्थन में 'चलो दिल्ली' मार्च में शामिल होने की अपील की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं।

दिल्ली मेट्रो के 6 अहम स्टेशन बंद रहेंगे

यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को सुबह 06:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक शहर के 6 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 
पटेल चौक
जनपथ
राजीव चौक (प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन)
मंडी हाउस (इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध)
केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
बाराखंभा रोड

नोट -  इन सभी प्रभावित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी कि आप ट्रेन बदलकर दूसरी लाइन पर जा सकेंगे। लेकिन स्टेशन के बाहर आना या अंदर प्रवेश करना संभव नहीं होगा। सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के बाद शाम 4 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर द्वार खोले जा सकते हैं।

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, 30 रूटों पर डायवर्जन लागू

विपक्षी दलों के मार्च और प्रदर्शन के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह से राजधानी के लगभग 30 प्रमुख मार्गों और रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित या परिवर्तित किया जाएगा।

प्रमुख रूप से प्रभावित होने वाले रूटों के बारे में जानें 

शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर गोल चक्कर
धौला कुआं फ्लाईओवर
झंडेवालान गोल चक्कर
पंचकुइयां गोल चक्कर
मंडी हाउस गोल चक्कर
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)व
राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
गुरु नानक चौक
चेम्सफोर्ड रोड- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल ‘टी’ पॉइंट
भैरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) ‘टी’ पॉइंट
लोधी रोड फ्लाईओवर
नीला गुंबद गोल चक्कर
मदरसा ‘टी’ पॉइंट
सम्राट होटल गोल चक्कर
सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग ‘टी’ पॉइंट
अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोल चक्कर
विंडसर पैलेस गोल चक्कर
टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
रेल भवन गोल चक्कर
जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड ‘टी’ पॉइंट
गोल डाकखाना गोल चक्कर
पटेल चौक गोल चक्कर
जय सिंह रोड-अशोक रोड ‘टी’ पॉइंट
आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग ‘टी’ पॉइंट

Advertisement

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश और सलाह

यदि आपको सोमवार को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा या एयरपोर्ट जाना है, तो घर से सामान्य समय से काफी पहले निकलें।
यदि बहुत जरूरी न हो, तो मध्य दिल्ली और प्रभावित इलाकों की ओर जाने से बचें।
ट्रैफिक डायवर्जन और मेट्रो सेवाओं में बदलाव की पल-पल की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट;गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड