'बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं', धीरेंद्र शास्त्री ने महिला श्रद्धालुओं से की खास अपील, आखिर क्यों?

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं से अपील की है कि वे अकेले बागेश्वर धाम न आएं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhirendra Shastri
Dhirendra Shastri | Image: X

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम आने वाले श्रद्धालुओं से एक विशेष अपील की है। उन्होंने विशेषकर महिलाओं से कहा कि वे धाम में अकेले आने से बचें। इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को सलाह दी कि वे धाम में अधिक दिनों तक न ठहरें और वहां मौजूद किसी भी सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार को अपील करते हुए कहा, 'वर्तमान समय में सनातन के ऊपर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। बागेश्वर धाम में जो भी लोग आते हैं, खासकर माताएं-बहनें अकेली न आएं। यह हमारी पहली विनती है। यदि अकेले आती भी हैं तो किसी भी व्यक्ति पर भरोसा न करें। यहां के किसी भी सेवादार या अनजान व्यक्ति पर यकीन न करें। दूसरी बात यहां बहुत दिन तक नहीं ठहरे, क्योंकि ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है।'

बहुत सारे दुश्मन हमारे पीछे पड़े- धीरेंद्र शास्त्री

उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे दुश्मन पहले ही सनातन के और हमारे पीछे पड़े हैं। वे कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते हैं। ऐसे में पूरे धाम या इलाके की हमारी जिम्मेदारी नहीं है। हम हॉल और मंदिर की जिम्मेदारी जरूर ले सकते हैं, लेकिन धाम परिसर पूरा 5 किलोमीटर में है, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है। आप कृपा करके किसी भी अनजान व्यक्ति पर न भरोसा करें और न ही किसी के साथ अकेले जाएं। अन्यथा इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे। आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम परिसर या धाम की व्यवस्था की नहीं होगी।

पवित्र धामों पर लग रहे कलंक- बाबा बागेश्वर 

बाबा बागेश्वर ने कहा, 'हम आए दिन किसी न किसी धाम के बारे में कुछ न कुछ सुन रहे हैं। आए दिन पवित्र धाम पर कलंक लग रहा है। हालिया मामला वृंदावन का है, जो बहुत बड़ा हो चुका है। ऐसे में हम नहीं चाहते हैं कि बालाजी बदनाम हो। यहां सभी प्रकार के लोग आते हैं। सभी अच्छे नहीं होते। माताओं-बहनों को किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।'

Advertisement

'वृंदावन वाला मामले देखने के बाद की अपील'

उन्होंने हाथ जोड़कर दोहराते हुए कहा कि महिलाएं अकेले न आएं। अगर आ गईं तो मंदिर और प्रांगण के अलावा कहीं न जाए। इतना बड़ा इलाका है, हर जगह सिक्योरिटी लगाना मुमकिन नहीं है। इतनी दूरी पर लगाने में ही जेब फट जाती है। वृंदावन वाला मामले देखने के बाद मुझे लगा कि यह बात आप सभी तक पहुंचानी जरूरी है।

समाज और समय बड़ा गंदा है- शास्त्री

उन्होंने संदेश दिया कि समाज और समय बड़ा गंदा है। इसलिए माताएं-बहनें स्वयं समझदार बनें और दूसरों को भी जागरूक करें। हमने ऐसा इसलिए कहा कि अगर कभी कुछ होता है तो पूरा देश हमारे पीछे पड़ जाएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड