बदायूं : जामा मस्जिद इंतजामिया बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में 20 मार्च को होगी सुनवाई

बदायूं जिले की एक त्वरित अदालत में जारी जामा मस्जिद इंतजामिया बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
court hammer
जामा मस्जिद इंतजामिया बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में 20 मार्च को होगी सुनवाई | Image: AI Photo (सांकेतिक फोटो)

बदायूं जिले की एक त्वरित अदालत में जारी जामा मस्जिद इंतजामिया बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी और अब अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विवेक रैण्डर ने बताया कि त्वरित अदालत के दीवानी मामलों के न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) अमित कुमार के अवकाश पर होने के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी।

उन्‍होंने बताया कि अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख दी है।

यह मामला 2022 में तब सुर्खियों में आया जब अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्कालीन संयोजक मुकेश पटेल ने जामा मस्जिद शम्सी मस्जिद स्थल पर नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया था और उन्होंने ढांचे में पूजा करने की अनुमति मांगी थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: संभल मस्जिद पर सुनवाई के दौरान HC ने किया विवादित ढांचा शब्द का इस्तेमाल

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड