Pran Pratishtha के बाद भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे 'हनुमान', अद्भुत दृश्य देख सुरक्षाकर्मी भी दंग

Ayodhya Ram Mandir: क्या आपको पता है कि 22 जनवरी को रामभक्त 'हनुमान' भी अयोध्या पहुंचे थे? आइए विस्तार से बताते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
hanuman ji had hanuman ji had darshan of lord ram in ayodhya
हनुमान जी ने राम लला के दर्शन किए | Image: PTI

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुए दो दिन हो गए हैं लेकिन अभी भी पूरे देश में जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच राम नगरी से एक ऐसी अद्भुत दृश्य सामने आई है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई और पूरे देश में दिवाली मनाया गया। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल्या के राम का दर्शन किया और मंत्रमुग्ध हो गए। लेकिन क्या आपको पता है कि 22 जनवरी को रामभक्त 'हनुमान' भी अयोध्या पहुंचे थे? आइए विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को राम लला की आरती की गई। आरती से ठीक पहले गर्भगृह में श्री राम की मूर्ति के पास एक बंदर पहुंच गया। वो राम लला की मूर्ति के सामने ऐसे आकर बैठ गया मानो भगवान के दर्शन के लिए कितने दिनों से इंतजार कर रहा हो। वहां मौजूद श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों को ये अद्भुत दृश्य देखकर यकीन नहीं हुआ और वो दंग रह गए।

प्रभु राम के दर्शन करने पहुंचे 'हनुमान'

इस अद्भुत दृश्य के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ''आज श्री रामजन्मभूमि मंदिर में हुई एक सुंदर घटना का वर्णन। आज सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा, वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे। परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया। द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ, बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया। सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों।

अब तक 10 लाख भक्तों ने किये राम लला के दर्शन

इस वक्त उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है, लेकिन जिस पल के लिए श्रद्धालुओं ने 500 सालों का इंतजार किया है उनके लिए फिलहाल शीतलहर नहीं राम लहर है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रभु राम के दर्शन के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा हुआ है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक 10 लाख भक्तों ने राम लला के दर्शन कर लिए हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जब अयोध्या के विवादित ढांचे पर भगवा झंडा थाम बैठ गया बंदर, फिर पुलिस ने क्या किया? जानें


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड