'हिंदी दोस्ती, संस्कृति और विचारों के बीच का पुल है...', ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने परिवार संग हिंदी में खेला टंग ट्विस्टर; देखें मजेदार Video

ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने परिवार संग हिंदी में टंग ट्विस्टर खेला। उन्होंने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए टंग-ट्विस्टर का मजेदार वीडियो भी शेयर किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Australian High Commissioner Philip green played tongue twister in Hindi with family
ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं। | Image: aushcindia-X

भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने हिंदी दिवस पर अपने परिवार के साथ हिंदी में ही टंग ट्विस्टर चैलेंज किया। फिलिप ने चैलेंज का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने हिंदी को दोस्ती, संस्कृति और विचारों के बीच का पुल बताया।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह भाषा किस प्रकार मित्रता का सेतु है। उच्चायोग ने X पर एक पोस्ट में टंग ट्विवस्टर चैलेंज का वीडियो साझा कर लिखा, "हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है; यह मित्रता, संस्कृति और विचारों का सेतु है। सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"

परिवार संग उच्चायुक्त का हिंदी में टंग ट्विस्टर चैलेंज

उन्होंने अपने परिवार के साथ टंग ट्विस्टर चैलेंज किया, जिसमें एक-एक कर सभी सदस्यों को कच्चा पापड़, पक्का पापड़ बोलना था। इसके साथ ही पीतल के पतीले में पपीता पीला-पीला टंग ट्विस्टर का चैलेंज किया।

एस जयशंकर ने भी दी बधाई

इससे पहले रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी हिंदी दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री ने एक पोस्ट में लिखा, "हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी हमारी संस्कृति और परंपराओं में बढ़ती वैश्विक रुचि का एक महत्वपूर्ण पहलू है। दुनिया भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में लगे सभी भाषाविदों और हिंदी प्रेमियों को विशेष शुभकामनाएं।"

Advertisement

हिंदी दिवस पर क्या बोले अमित शाह?

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं और हिंदी को "राष्ट्रीय एकता" की भाषा बताया। अमित शाह ने कहा कि हिंदी "प्रौद्योगिकी, विज्ञान और अनुसंधान" की भाषा के रूप में उभर रही है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! देश की भाषाओं और बोलियों के बीच सेतु का काम करते हुए हिंदी राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दे रही है और प्रौद्योगिकी, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बन रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि इस भाषा ने स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल के दौरान नागरिकों को एकजुट किया था। उन्होंने लिखा, "स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल के कठिन दिनों तक, हिंदी ने देश के नागरिकों को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी सभी भाषाओं को साथ लेकर एक 'विकसित' और भाषाई रूप से 'आत्मनिर्भर' भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा के रूप में उभर रही...', हिंदी दिवस पर बोले अमित शाह

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड