Atul Subhash: अतुल खुदकुशी के बाद निकिता की तलाश, बेंगलुरु पुलिस ने तोड़ी चुप्पी- न्याय जरूर मिलेगा

अतुल सुभाष खुदकुशी के बाद बेंगलुरु पुलिस निकिता सिंहानिया की तलाश में जुट गई है। बेंगलुरु पुलिस ने कहा है कि न्याय जरूर मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengaluru Techie Suicide Case
अतुल सुभाष खुदकुशी केस | Image: Video Grab

अतुल सुभाष की आत्महत्या से देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग लगातार निकिता सिंहानिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस बीच बेंगलुरु पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा, "मामला पहले ही दर्ज कर लिया गया है और 2 टीमें गठित की गई हैं। भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। हम सबूत जुटा रहे हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि न्याय मिले।"

सुसाइड के बाद पत्नी निकिता गायब

अब बेंगलुरु पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में एक्शन लिया है।अतुल के भाई विकास ने इस मामले में FIR दर्ज कराई थी। बेंगलुरु पुलिस निकिता से पूछताछ करने के लिए उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर पहुंची, जहां निकिता अपने परिवार के साथ रहती थी, लेकिन वहां पर पुलिस को ताला लटका मिला।

जौनपुर पहुंच बेंगलुरु पुलिस ने चिपकाया नोटिस

इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया कि निकिता अगले 3 दिनों में बेंगलुरु पुलिस के जांच अधिकारी के पास पहुंचे और जांच में पुलिस का सहयोग करें।

Advertisement

FIR दर्ज होते ही घर से फरार हो गया निकिता और परिवार

अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद जैसे ही बेंगलुरु के मराठाहल्ली थाने में निकिता और उसके परिवार के खिलाफ अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया वैसे ही निकिता सिंहानिया, उसकी मां निशा और भाई अनुराग सिंहानिया अपने घरों से फरार हो गए। बेंगलुरु पुलिस जब उनके घर पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला था। फिलहाल अब वो कहां हैं इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।

गुरुवार (12 दिसंबर) की रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें निकिता और उसकी मां किसी होटल में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन ये वीडियो किस शहर के किस होटल का ये जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं निकिता के पड़ोसियों का कहना है कि निकिता और उसका परिवार गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी खबर, 14 दिन तक खाएंगे हवालात की हवा

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड