BIG BREAKING: अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी खबर, 14 दिन तक खाएंगे हवालात की हवा
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। संध्या थिएटर में एक महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Allu Arjun Sends to Judicial Custody: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। संध्या थिएटर में एक महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, निचली अदालत नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दरअसल, पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से हिरासत में लिया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी में बिठाकर चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया। ‘पुष्पा 2’ स्टारर (Pushpa 2) अल्लू अर्जुन से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहनेवालों को बड़ा झटका लगा है।
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला 4 दिसंबर का है। पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग रखी गई थीं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में रात 9.30 बजे ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो लगा था। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। यहां दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की एक महिला अपने बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंची थीं।
इस दौरान फैंस से मिलने के लिए पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंच गए। एक्टर को वहां देखते ही फैंस बेकाबू हो गए। हर कोई उनकी एक झलक पाना चाह रहा था। इसी दौरान हालात बिगड़ गए और वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग चोटिल हुए। इस दौरान रेवती भी बेहोश हुई। उसे तुरंत दुर्गाभाई देशमुख अस्पताल ले जाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके बेटे को भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Advertisement
पुलिस ने दर्ज किया था केस
मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 118(1) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) आर/डब्ल्यू 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को रद्द करने के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था।
मामले में अल्लू से थिएटर के मालिकों में से एक, उसके सीनियर मैनेजर और निचली बालकनी के प्रभारी की भी गिरफ्तारी हुई है।
Advertisement
अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत पर जताया था दुख
बता दें कि अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत पर दुख भी जताया था। साथ ही परिवार की सहायता के लिए 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की थीं।