'2 हजार लोगों की भीड़ थी, हाथ में लाठी-डंडे थे, अचानक हमला किया, लात मारी-डंडे मारे...', उपद्रवियों के शिकार हुए इंस्पेक्टर की जुबानी पूरी कहानी

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में घायल इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने बताया मैं संसद मार्ग पहुंचा, तो वहां लगभग 2.5 हजार लोगों की भीड़ थी, फिर कुछ देर बाद लगभग 150 लोगों ने मुझ पर हमला किया। इसके बाद एक पुलिस टीम थी जिसने मुझे बचाया। मुझे RML हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cjp protest in delhi delhi police injured
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में घायल इंस्पेक्टर नंदकिशोर | Image: X

Delhi CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का विरोध प्रदर्शन ने बुधवार देर रात को एक बार फिर से अचानक हिंसक रूप लिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल उपद्रवियों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस के जवानों को निशाना बनाया। 

उपद्रवियों ने मौक पर तैनात RAF और पुलिस कर्मियों पर पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर नंदकिशोर घायल हो गए, जिसके बाद उनके साथियों ने RML हॉस्पिटल में भर्ती कराया। नंदकिशोर ने अपनी आपबीती कहानी सुनाई, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

संसद मार्ग लगभग 2.5 हज़ार लोगों की भीड़

दिल्ली प्रदर्शन में उपद्रवियों द्वारा घायल दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर नंदकिशोर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा 'मैं जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी पर था। जब मैं संसद मार्ग पहुंचा, तो वहां लगभग 2.5 हज़ार लोगों की भीड़ थी, फिर वे अचानक गुस्से में आ गए और मेरी तरफ आए, कहने लगे कि आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। हम पर हमला हो रहा है और फिर उन्होंने मुझे पीछे से लात मारी और घूंसे मारने लगे।

लगभग 150 लोग थे जिन्होंने मुझ पर हमला किया

नंदकिशोर ने आगे कहा 'उन्होंने मुझे पीछे से लात मारी और घूंसे मारने लगे। लगभग 150 लोग थे जिन्होंने मुझ पर हमला किया। एक पुलिस टीम थी जिसने मुझे बचाया। मुझे RML हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सीनियर अफ़सर भी घायल हुए हैं। ये स्टूडेंट्स नहीं हैं जिन्होंने पुलिस की यूनिफॉर्म या CRPF वालों को देखकर इस तरह हमला किया है।'

Advertisement

यूनिफ़ॉर्म वालों को टारगेट कर रहे हैं

उन्होंने आगे कहा 'वे यूनिफ़ॉर्म वालों को टारगेट कर रहे हैं। वे एंटी-सोशल एलिमेंट हैं, जो भी यूनिफॉर्म में दिखता है, चाहे वह रैपिड एक्शन फोर्स का हो, पुलिस का हो या CRPF का, वे देखते ही पीटा जा रहा है। पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। जो भी अकेला निकल रहा है, उसे निशाना बनाया जा रहा है।'

ये भी पढ़ें: 'नौजवानों की भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं, NEET पर चर्चा के लिए सरकार तैयार लेकिन विपक्ष...', गजेंद्र सिंह का आरोप
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड