'नौजवानों की भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं, NEET पर चर्चा के लिए सरकार तैयार लेकिन विपक्ष...', गजेंद्र सिंह का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी के लगातार जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gajendra Singh Shekhawat statement over Delhi Protest Violence slam congress neet paper leak
NEET विवाद: 'युवाओं की भावनाओं को भड़का रहा विपक्ष'-गजेंद्र सिंह | Image: X

Delhi Protest Violence: राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। इस प्रदर्शन में अभी तक कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन अब संसद के अंदर तक पहुंच चुका है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग छात्रों का आंदोलन अपनी राजनीतिक मंशा के लिए भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष भाग रही है। उन्होंने पेपर लीक पर अशोक गहलोत सरकार का दौर भी याद दिलाया।

आंदोलन को भड़काने का काम रहे कुछ लोग  

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार (23 जुलाई) को संसद भवन के परिसर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ‘मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपकी भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं।’ मीडिया से बात करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा कि सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष भाग रही है। उन्होंने कहा 'सरकार NEET पर चर्चा चाहती है और सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार भी है। विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। देश विपक्ष के आचरण को समझ रहा है।'

पेपर लीक पर अशोक गहलोत सरकार का दौर याद दिलाया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष में बैठने से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर देश को गुमराह करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। विपक्ष के नेता को क्या यह सत्य नहीं पता है कि कांग्रेस ने ही पेपर लीक को समस्या को पनपाया और इसकी जड़ों को गहरा किया। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के दौरान लगातार सामने आए पेपर लीक के प्रकरण इस विफलता की खुली गवाही हैं।

Advertisement

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करती रहीं,  जबकि मोदी जी की सरकार ने शोर-शराबे के बजाय कार्रवाई का रास्ता चुना है। कड़े कानून बनाए, व्यवस्था को मजबूत किया और अब फास्ट-ट्रैक अदालतों के माध्यम से दोषियों को शीघ्र और कठोर सजा सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया है। सवाल पूछने के लिए संसद से बड़ा कोई मंच नहीं है। सरकार चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष ने बहस से भागकर उपद्रव की राजनीति को चुना। ‘भारत के भविष्य’ के साथ राजनीति करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि युवाओं को कोरे नारे नहीं, निष्पक्ष परीक्षाएं और न्याय चाहिए।'

NEET पेपर लीक मामले पर PM का बड़ा ऐलान

इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा 'देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा 'विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।'

ये भी पढ़ें: सीमा पर पाकिस्तान-चीन के ऊपर कड़ी निगरानी रखेगी भारतीय सेना, 10  MALE ड्रोन खरीदने की तैयारी में रक्षा मंत्रालय

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड