'सीमा हॉस्पिटल में है और उसके सारे दस्तावेज ATS के पास है अब...', पाकिस्तान वापसी के सवाल पर वकील एपी सिंह का बड़ा खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले में सीमा हैदर का नाम जोड़ने पर वकील एपी सिंह ने पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। कोर्ट के आदेश पर सीमा अपने पति के साथ भारत में रह रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
seema haider
सीमा के पाकिस्तान वापसी के सवाल पर वकील एपी सिंह का बड़ा खुलासा | Image: Instagram / PTI

पहलगामा में हुए आतंकी घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर भारतीय इस हमले का बदला चाहता है। इधर भारत सरकार भी पाकिस्तान पर चौतरफा प्रहार कर रही है। केंद्र सरकार के आदेश पर पाकिस्तानी नागरिकों का देश छोड़ने का सिलसिला भी जारी है। इस बीच नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की वापसी को लेकर भी कई सवाल उठे रहे हैं। लोग पहलगाम आतंकी हमले में सीमा का भी कनेक्शन जोड़ रहे हैं। अब इन सारे सवालों पर वकील एपी सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि सीमा पाकिस्तान वापस जाएगी या नहीं।


पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर के भारत में रहने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सीमा के वकील एपी सिंह ने उन सारे सवाल के जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर, जो एक भारतीय से विवाहित है और जब वह पाकिस्तान में थी, तब उसका तलाक हो गया था। अपने पिता की मृत्यु के बाद, उसकी दोस्ती सचिन से हुई। नेपाल में उन्होंने सनातन धर्म के अनुसार विवाह किया। भारत आने के बाद, उसने कानूनी रूप से सनातन धर्म अपनाया और फिर सभी रीति-रिवाजों का पालन करते हुए विवाह किया। उनकी बेटी का नाम मीरा है। उसके दस्तावेज ATS के पास हैं। सीमा कभी भी अपने ससुराल और अस्पताल के अलावा कहीं और नहीं गई...उसे पहलगाम की घटना से जोड़ना गलत है।

हॉस्पिटल में है सीमा हैदर-वकील एपी सिंह

वकील एपी सिंह ने आगे कहा कि सीमा जबसे भारत में रह रही है पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। कोर्ट के आदेश पर सीमा अपने पति के सचिन के साथ भारत में रह रही है। सचिन भारतीय नागरिक है। सीमा के जितने भी पाकिस्तानी दस्तावेज थे वो जांच एजेंसी ATS के पास है। वो भारत आने के बाद सचिन के घर से अस्पताल जाने के सिवा आज तक  कहीं नहीं गई है। पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन पहले उसकी बड़ी बेटी को डेंगू हो गया था और वो अस्पताल में हैं। सीमा और सचिन बेटी के लिए हॉस्पिटल में है। उसकी नवजात बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया है। इस आधार पर वो भारत में रह रही है। ऐसे में उसका नाम पहलगाम हमले से जोड़ना गलत है।

 ATS के पास सीमा हैदर के तमाम दस्तावेज

पहलगाम हमले में सीमा का नाम जोड़े जाने पर एपी सिंह ने कहा, जो लोग आलोचना बस ऐसा जोड़ रहे हैं उसकी स्थिति को देखें, वह भारत की बहू है, मीणा समाज की बहू है, मीणा समाज का सम्मान है और रबूपुरा में रह रही है। देश की सरकार का,उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का, केंद्र सरकार का सदैव पालन किया है। एटीएस की तमाम जांच में सदैव भाग लिया है, जांच प्रक्रिया चल रही है। उसमें अभी तक किसी भी तरह से वह गलत साबित नहीं हुई है इसलिए उसे उस घटना से न जोड़कर उसके साथ सहानुभूति और जियो और जीने दो, हमदर्दी और मानवतावादी, मानव अधिकारों की रक्षा करने की बात होनी चाहिए और उस पर अमल होना चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हमले से 2 दिन पहले पहलगाम में मौजूद थे आतंकी, ये तीन लोकेशन भी थे टारगेट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड