झंझट ही खत्म कर दिया! अब ट्रेन के भीतर ही ATM, निकाल सकोगे कभी भी पैसे....पंचवटी एक्सप्रेस में हुआ ट्रायल
भारतीय रेलवे के इतिहास में पहला मौका है, जब ट्रेन के अंदर ATM की सुविधा होगी।अश्विनी वैष्णव ने एक पोस्ट के साथ ट्रेन के लगे एटीएम का वीडियो शेयर किया है।
- भारत
- 2 min read

ATM in Train: भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सरल-सहज बनाने के लिए निरंतर कोशिश में है। ट्रेनों के अंदर यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं देने के भरकस प्रयास रहे हैं ताकि जनमानस की दिक्कत कम हो जाए। उसी तरह अब भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के अंदर ATM लगाने की तैयारी कर ली है। इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। भारतीय रेलवे ने पहली बार महाराष्ट्र में मनमाड-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस पर टायल के तौर पर ATM लगाया है।
भारतीय रेलवे के इतिहास में पहला मौका है, जब ट्रेन के अंदर ATM की सुविधा होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में ट्रेन में लगे एटीएम का वीडियो शेयर किया है। एटीएम ऑन व्हील्स पहल रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार है, जिसमें गैर-किराया राजस्व के माध्यम से रेलवे राजस्व को बढ़ावा देने के लिए अभिनव तरीकों की खोज की गई है। 'X' पर पोस्ट में अश्विनी वैष्णव ने लिखा- 'पहली बार ट्रेन में एटीएम सुविधा'।
ट्रेन के अंदर ATM के लिए स्पेशल जगह बनाई गई
14 सेकेंड के वीडिया में देखा गया कि पंचवटी एक्सप्रेस की एसी बोगी में लगे एटीएम को ट्रेन के अंदर एक पैसेफिक जगह पर रखा गया। जहां ATM रखा था, वहां से यात्री आराम से पैसे निकाल सकते हैं। इससे कहा जा सकता है कि विकसित भारत 2047 की दिशा में भारतीय रेलवे ने अपनी परिवर्तनकारी यात्रा जारी रखी है, जिससे आधुनिकीकरण और प्रगति के एक नए युग का रास्ता भी निकलता है।