BIG BREAKING: आतिशी चुनी गईं दिल्‍ली विधानसभा में विपक्ष की नेता, AAP विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला

दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब आम आदमी पार्टी विपक्ष में बैठेगी। इसके लिए AAP विधायक दल की बैठक हुई और उसमें आतिशी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया।

Follow : Google News Icon  
Arvind Kejriwal-Atishi
Arvind Kejriwal-Atishi | Image: PTI

दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब आम आदमी पार्टी विपक्ष में बैठेगी। इसके लिए AAP विधायक दल की बैठक हुई और उसमें आतिशी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। AAP नेता गोपाल राय ने इस संबंध में जानकारी दी। आतिशी कालका जी सीट से विधायक हैं। पिछली AAP सरकार में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। बतौर मुख्यमंत्री आतिशी के कामकाज के चलते पार्टी के भीतर भी उनका कद बढ़ा है।

विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे पार्टी के बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन आतिशी कालका जी से अपनी सीट बचाने में कामयाब रही थीं। पार्टी के भीतर मजबूत महिला चेहरा होने के नाते बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया। आम आदमी पार्टी ने महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने विपक्ष की ओर से महिला चेहरे के रूप में आतिशी को उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'अब तो TV तोड़ने की भी नहीं औकात', भारत-पाक मैच से पहले पूर्व स्टार खिलाड़ी का छलका दर्द, खोल दी पाकिस्तान की पोल

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड