उपचुनाव में वोटरों ने दिखाया दम, नंदीग्राम-रेजीनगर में 80 प्रतिशत के पार वोटिंग, तमिलनाडु सबसे आगे

 Assembly Bypolls: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा और संसदीय उपचुनावों के लिए वोटिंग मंगलवार को खत्म हो गई। तमिलनाडु के मदुरंथकम में 86.26 % मतदान हुआ, जबकि बंगाल के नंदीग्राम में रिकॉर्ड 80.89% मतदान हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Assembly Bypolls Nandigram Rejinagar
उपचुनाव में बंपर वोटिंग: नंदीग्राम-रेजीनगर में 80% पार, मदुरनथकम सबसे आगे | Image: ANI

Assembly Bypolls: मंगलवार, 6 अक्टूबर को देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट उपचुनाव हुआ। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा और संसदीय उपचुनावों के लिए वोटिंग मंगलवार को खत्म हो गई, जिसमें कई सीटों पर भारी वोटिंग हुई। तमिलनाडु की मदुरनथकम विधानसभा सीट पर सबसे ज़्यादा 86.26 प्रतिशत वोटिंग हुई।

बता दें कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में दो-दो विधानसभा सीटों, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक विधानसभा सीट और असम में एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए।

नंदीग्राम में 80.89 % तो रेजिनगर में 80.07 परसेंट वोटिंग

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) के जारी लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, तमिलनाडु के धारापुरम में 80.30 परसेंट वोटिंग हुई, जबकि वेस्ट बंगाल के नंदीग्राम में 80.89 परसेंट वोटिंग हुई। वेस्ट बंगाल के रेजिनगर में 80.07 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, पुडुचेरी में, थट्टांचवडी विधानसभा क्षेत्र में 80.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

नागांव लोकसभा सीट पर 76.20 परसेंट वोटिंग

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) के अनुसार असम में नागांव लोकसभा सीट पर 76.20 परसेंट वोटिंग हुई। हालांकि मंगलवार को जिन सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें यह सबसे कम थी, लेकिन तीन-चौथाई से ज़्यादा वोटरों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया।

Advertisement

वोट परसेंट में तमिलनाडु मदुरनथकम सीट सबसे आगे

तमिलनाडु की मदुरनथकम विधानसभा सीट पर सबसे ज़्यादा 86.26 प्रतिशत वोटिंग हुई। बता दें कि मदुरनथकम में भी ऐसी ही एक खाली सीट तब खाली हुई जब AIADMK MLA मरागाथम कुमारवेल ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और बाद में TVK में शामिल हो गए।

रेजिनगर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा

मंगलवार को रेजिनगर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ और MLA हुमायूं कबीर को रेजिनगर पुलिस ने उनके पार्टी ऑफिस से हिरासत में ले लिया, जबकि वोटिंग चल रही थी। बेलडांगा सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर आनंदजीत होरे ने कहा कि कबीर को पोलिंग प्रोसेस के दौरान कानून तोड़ने के आरोप में कस्टडी में लिया गया।

Advertisement

वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) के अनुसार वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि पूरा चुनाव प्रोसेस 11 अक्टूबर से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड