Mumbai: मलाड में हिंदू लड़कियों के साथ मारपीट पर बवाल, संजय निरुपम ने लोगों संग हनुमान चालीसा पढ़कर जताया विरोध, मामले में 3 गिरफ्तारियां

Mumbai Malad news: मुंबई के मलाड में हिंदू लड़कियों संग मारपीट की घटना सामने आई है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों के साथ हनुमान चालीसा पढ़ी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Mumbai news: मुंबई के मलाड पूर्व के इस्लामपूरा में हिंदू लड़कियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां विशेष समुदाय के लोगों ने लड़कियों संग मारपीट की। इसके बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम समेत हिंदू समाज के अन्य लोगों ने घटना वाली जगह पर हनुमान चालीसा पढ़कर विरोध जताया। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।

क्या है पूरा मामला? 

घटना मुंबई के मलाड पूर्व स्थित कुरार विलेज के इस्लामपूरा इलाके की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (20 मार्च) की शाम ऑटो रिक्शा में बैठने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसमें विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लड़कियों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। मारपीट की घटना CCTV मे कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार लड़कियां अहमदाबाद से शॉपिंग करने मुंबई आई थी। लड़कियों का आरोप है कि मलाड रेलवे स्टेशन के पास वह ऑटो पकड़ने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान एक बुर्का पहनी महिला के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद महिला ने इस्लामपुरा क्षेत्र से कुछ लोगों को बुलाया। करीब 18 से 20 युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने कथित तौर पर लड़कियों को ऑटो से उतारकर मारपीट की।

संजय निरुपम ने लोगों संग पढ़ी हनुमान चालीसा

घटना के सामने आने के बाद शनिवार (21 मार्च) को शिवसेना नेता संजय निरुपम इस्लामपूरा पहुंचे। उन्होंने वहां पर हिंदू संगठन के लोगों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और मांग की कि जिन लोगों ने लड़कियों के साथ मारपीट किया है, उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मामले में किसी को भी छोड़ा न जाए।

Advertisement

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

फिलहाल करार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: घरेलू उड़ानों के किराए से सरकार ने हटाई कैपिंग, मिडिल ईस्ट संकट के बीच क्यों लिया फैसला?
 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड