Assam: 7 करोड़ रुपये मूल्य की याबा टैबलेट बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

CM शर्मा ने कहा कि राज्य के श्रीभूमि जिले में शनिवार को दो अलग-अलग अभियानों में सात करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित याबा गोलियां बरामद की गईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
South actress Kasthuri Shankar arrested in Hyderabad
Assam: 7 करोड़ रुपये मूल्य की याबा टैबलेट बरामद, 3 लोग गिरफ्तार | Image: Representational

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य के श्रीभूमि जिले में शनिवार को दो अलग-अलग अभियानों में सात करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित याबा गोलियां बरामद की गईं और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस ने एक अभियान के दौरान जिले के पुवामारा क्षेत्र में 50,000 याबा गोलियां जब्त कीं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य अभियान में लोंगई क्षेत्र में 5,800 गोलियां बरामद की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीभूमि पुलिस ने सुबह के समय सात करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया। पुवामारा में 50,000 याबा गोलियां बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफतार किया गया है। लोंगई में 5800 याबा गोलियां बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’ याबा टैबलेट में मेथेम्फेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है। भारत में याबा पर प्रतिबंध है।

ये भी पढ़ें - Chocolate Day Wishes 2025: पार्टनर को चॉकलेट डे पर ऐसे करें विश

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड