सिंगर जुबीन गर्ग के निधन पर गम में डूबी म्यूजिक इंडस्ट्री, असम में तीन दिन की राजकीय शोक

State mourning in honour of Zubeen Garg: न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार,असम सरकार ने गायक जुबीन गर्ग के निधन के मद्देनजर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। असम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने कहा कि इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन, औपचारिक कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह नहीं होंगे।

Follow : Google News Icon  
Zubeen Garg
Zubeen Garg | Image: ANI/X

State mourning in honour of Zubeen Garg: फेमस बॉलीवुड सिंगर और असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में 19 सितंबर को निधन हो गया था। वे सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए गए थे। वहां स्कूबा डाइविंग के दौरान 52 वर्षीय सिंगर जुबीन का निधन हो गया था। शुरुआती जांच में बताया गया कि उनको सांस लेने में दिक्कत हुई थी।

सिंगर जुबीन के निधन पर बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ उनके चाहने वालों और खासकर के उनके गृह राज्य असम में शोक की लहर है। इस बीच असम सरकार ने गायक जुबीन गर्ग के निधन के मद्देनजर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।


असम में 20 से 22 सितंबर 2025 तक राजकीय शोक घोषित 

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार,असम सरकार ने गायक जुबीन गर्ग के निधन के मद्देनजर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। असम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने कहा कि इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन, औपचारिक कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह नहीं होंगे। हालांकि, 'सेवा सप्ताह' अभियान के तहत "आवश्यक गतिविधियां" जारी रहेंगी। तीन दिवसीय राजकीय शोक का निर्णय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लिया।


द्वीट में कहा गया, "असम की अमर आवाज, जुबीन गर्ग की स्मृति में, सम्मान स्वरूप, उच्चतर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने निर्देश दिया है कि 20 से 22 सितंबर 2025 तक राजकीय शोक घोषित किया जाए। इस दौरान, सभी आधिकारिक मनोरंजन, औपचारिक कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह स्थगित रहेंगे। असम सरकार प्रिय जुबीन के शोक में डूबे लोगों के साथ खड़ी है। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। 'सेवा सप्ताह' के तहत आवश्यक सेवा गतिविधियां जारी रहेंगी, जबकि औपचारिक या लाभ-वितरण कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।"

Advertisement


आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया, "जुबिन गर्ग के दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक निधन के संबंध में श्यामकानु महंता और सिद्धार्थ सरमा के खिलाफ कई प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को सभी प्राथमिकियां CID को ट्रांसफर करने और गहन जांच के लिए एक समेकित मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।"

ये भी पढ़ें -कल सुबह गुवाहाटी पहुंचेगा सिंगर जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर, सिंगापुर में हुआ पोस्टमार्टम; नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजक के खिलाफ भी FIR दर्ज

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड