कल सुबह गुवाहाटी पहुंचेगा सिंगर जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर, सिंगापुर में हुआ पोस्टमार्टम; नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजक के खिलाफ भी FIR दर्ज

Zubeen Garg Death: सिंगर जुबिन गर्ग की मौत की जांच असम सरकार करेगी। CM हिमंता बिस्वा सरमा ने यह बात कही है। इस बीच मामले में सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।

Follow : Google News Icon  
A file photo of Zubeen Garg
A file photo of Zubeen Garg | Image: Instagram

Singer Zubeen Garg Death news: 'या अली...' गाने से रातोंरात मशहूर हुए सिंगल जुबिन गर्ग की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। जुबिन सिंगापुर में नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्मेंस करने गए थे। यहां स्कूबा डाइविंग के दौरान उनके साथ दर्दनाक हादसा हुआ और महज 52 साल की उम्र ने सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। असम की हिमंता सरकार ने इस पूरी घटना की जांच करने की बात कही है। वहीं, मामले में FIR भी दर्ज हुई है।

जुबिन गर्ग की मौत मिस्ट्री बन गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। कहा ये भी जा रहा है कि स्कूबा डाइविंग के बीच उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहना था।

सिंगापुर में हुआ जुबिन गर्ग का पोस्टमार्टम

सिंगापुर में जुबिन गर्ग का पोस्टमार्टम पूरा हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके साथ आए लोगों को सौंपा गया है। असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में कई FIR दर्ज हुई है।

मुख्यमंत्री हिमंता ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, "सिंगर जुबिन गर्ग का सिंगापुर में पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। अब उनके पार्थिव शरीर को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके साथ आई टीम- शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) को सौंपा जा रहा है।"

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, "मैंने सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग से बात की और हमारे प्रिय जुबिन गर्ग के असामयिक निधन के कारणों की विस्तृत जांच का अनुरोध किया। महामहिम ने मुझे इस संबंध में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।"

आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी बताया, "जुबिन गर्ग के दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक निधन के संबंध में श्यामकानु महंता और सिद्धार्थ सरमा के खिलाफ कई प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को सभी प्राथमिकियां CID को ट्रांसफर करने और गहन जांच के लिए एक समेकित मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।"

Advertisement

CM ने बताया कैसे हुई जुबिन गर्ग की मौत? 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सिंगर की मौत कैसे हुई। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने उन्हें सूचित किया है कि जुबिन गर्ग की मौत बिना लाइफ जैकेट पहने समुद्र में तैराकी करने के दौरान हुई है। सरमा ने कहा कि गर्ग बिना लाइफ जैकेट पहने तैराकी के लिए गए थे। लाइफ गार्ड ने उनसे लाइफ जैकेट पहनने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

यह भी पढ़ें: Zubeen Garg: इस एक गाने ने रातोंरात बना दिया था स्टार, क्या आपने सुने हैं जुबीन गर्ग के ये 10 बेहतरीन हिंदी सॉन्ग्स?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड