अपडेटेड 20 September 2025 at 10:03 IST

Zubeen Garg: इस एक गाने ने रातोंरात बना दिया था स्टार, क्या आपने सुने हैं जुबीन गर्ग के ये 10 बेहतरीन हिंदी सॉन्ग्स?

Zubeen Garg: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। उनकी याद में आइए याद करते हैं उनके सबसे मसहूर 10 गानों को...

Follow : Google News Icon  
Zubeen Garg
Zubeen Garg | Image: Instagram

Zubeen Garg: असम के फेमस सिंगर और म्यूजिशिन जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने अपनी आवाज से बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई। उनके करियर का वह गाना जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया, वह था 'या अली'। आइए हम आपको बताते हैं उनके 10 बेहतरीन हिंदी गानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने उनके फैंस के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली।

1. Ya Ali (गैंगस्टर)

जुबीन गर्ग का यह गाना उनके बॉलीवुड करियर का टर्निंग पॉइंट था। प्रीतम के संगीत और जुबीन की ऊंची, भावपूर्ण आवाज ने इसे 2006 का हिट बना दिया। फैंस आज भी इस रोमांटिक ट्रैक को बड़े प्यार से सुनते हैं।

2. Jaane Kya Chahe Mann (प्यार के साइड इफेक्ट्स)

इस गाने में जुबीन की कोमल और सच्ची आवाज ने फिल्म के किरदारों की भावनाओं को और भी गहराई दी। यह गाना प्यार और इमोशन्स को महसूस कराने में पूरी तरह सफल रहा।

3. Dil Tu Hi Bataa (कृष 3)

फिल्म कृष 3 का यह रोमांटिक ट्रैक जुबीन की आवाज में नई ऊर्जा लेकर आया। इसकी मिठास और भावुकता ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली।

Advertisement

4. Kee Kasoor (कैसे कहें)

इस गाने में रिश्तों में उलझन और पछतावे को दिखाया गया है। जुबीन की भावनात्मक गायकी ने इसे एक क्लासिक बना दिया।

5. Jeena Kya Tere Bina (क्या लव स्टोरी है)

यह गाना अलगाव और प्यार की भावनाओं को बयां करता है। जुबीन की आवाज में इसकी पीड़ा और भावुकता साफ तरह से महसूस होती है।

Advertisement

6. Subah Subah (आई सी यू)

इस गाने में ताजगी और उमंग भरी हुई है। जुबीन की आवाज ने इसे एक नया अंदाज दिया।

7. Jag Lal Lal Lal (बिग ब्रदर)

इस गाने में जुबीन ने अपनी गायकी के विविध रंग दिखाए। इसका अलग स्टाइल और एनर्जी फैंस को खूब भाया।

8. Dil Ki Toh Lag Gayi (सोनाली केबल)

यह गाना फिल्म की कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाता है। ज़ुबीन की आवाज में इसका अलग अंदाज इसे खास बनाता है।

9. Meri Zindagi Mein (सोनाली केबल)

ज़ुबीन की आवाज में इस गाने में नई ऊर्जा है। यह गाना फिल्म की भावनाओं को दर्शाने में बेहद प्रभावशाली साबित हुआ।

10. Meri Aashiqui (वेलकम टू न्यूयॉर्क)

फिल्म के रोमांटिक माहौल में यह गाना खास है। जुबीन की गायकी ने इसे दर्शकों के लिए और भी यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस ने खेला 'गेम'; शो से निकाला गया तीसरा कंटेस्टेंट? असली ट्विस्ट
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 September 2025 at 10:03 IST