अपडेटेड 18 July 2024 at 21:17 IST
असम में हिमंता सरकार का बड़ा फैसला, CNG पर VAT में भारी कटौती, 2027 तक लागू रहेगा नया रेट
Assam News: असम सरकार ने 31 मार्च 2027 तक संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) पर मूल्य वर्धित कर (VAT) को वर्तमान 14.5% से घटाकर 5% करने की मंजूरी दी है।
- भारत
- 2 min read

Assam: असम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि असम सरकार ने 31 मार्च 2027 तक संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) पर मूल्य वर्धित कर (VAT) को वर्तमान 14.5% से घटाकर 5% करने की मंजूरी दी है।
इससे पहले असम कैबिनेट में एक और अहम फैसला लिया गया। असम सरकार ने मुस्लिम विवाह मुस्लिम विवाह कानून को रद्द करने का फैसला लिया है।
CM हिमंता ने एक्स पर दी जानकारी
CM हिमंता ने एक्स पर लिखा- 'आज असम कैबिनेट की बैठक में हमने निर्णय लिया कि CNG पर VAT को घटाकर 5 प्रतिशत किया जाएगा। बीटीआर में विकास के लिए धनराशि अप्रूव की गई। प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट मंत्रियों को हर महीने बराक घाटी का दौरा करने का आदेश दिया गया।'
मुस्लिम विवाह कानून को रद्द करने का फैसला
इससे पहले जानकारी दी गई कि असम मुस्लिम विवाह और पंजीकरण अधिनियम, 1935 को असम रिपेलिंग बिल 2024 के माध्यम से निरस्त किया जाएगा जिसे मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। CM हिमंता ने एक्स पर लिखा- ‘हमने बाल विवाह के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करके अपनी बेटियों और बहनों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज असम कैबिनेट की बैठक में हमने असम निरसन विधेयक 2024 के माध्यम से असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम और नियम 1935 को निरस्त करने का निर्णय लिया है।’
Advertisement
इसके अलावा, गोंडा ट्रेन हादसे को लेकर CM हिमंता ने कहा- ‘आज यूपी में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। मैं स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं। असम से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सहायता के लिए टीमें तैयार हैं। हम सभी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 18 July 2024 at 21:09 IST