नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौतों पर असम के मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

गुवाहाटी, 16 फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Follow : Google News Icon  
Himanta Biswa Sarma
Assam CM Himanta Biswa Sarma. | Image: PTI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की भयावह खबर से मैं अत्यंत व्यथित हूं। असम के लोगों की ओर से, हम भगदड़ में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।’’

महाकुंभ जाने के लिए उमड़ी थी भीड़

प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज (जहां महाकुंभ का आयोजन किया गया है) जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतकों या घायलों में कोई असम का निवासी शामिल है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Stampede: 'प्लेटफॉर्म बदलने से मची भगदड़', कुली ने बताया आंखों देखा हाल

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड